ETV Bharat / state

आगरा में पूर्व पॉवर लिफ्टर पर पति ने चाकू से किया हमला, वीडियो वायरल

पॉवर लिफ्टिंग की पूर्व खिलाड़ी एवं शिक्षिका खुशबू रानी ने पति पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप.

पूर्व पॉवर लिफ्टर खिलाड़ी पर जानलेवा हमला.
पूर्व पॉवर लिफ्टर खिलाड़ी पर जानलेवा हमला. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 7:33 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा : पॉवर लिफ्टिंग की पूर्व खिलाड़ी एवं शिक्षिका खुशबू रानी ने पति पर होटल में बुलाकर हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पूर्व खिलाड़ी की तहरीर पर एकता थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पूर्व खिलाड़ी के साथ होटल में मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

एकता थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि पूर्व खिलाड़ी एवं शिक्षिका खुशबू रानी पॉवर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं. वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं. पीड़िता की शादी वर्ष 2011 में सदर बाजार निवासी विजय कुमार से हुई थी.

पारिवारिक विवाद के चलते वह पांच माह से पति से अलग रह रही हैं. खुशबू के तीन बच्चे हैं. बड़ा बेटा 14 साल का है. खूशबू का आरोप है कि पति ने जुलाई 26 को बातचीत के बहाने होटल में बुलाया था. होटल में बातचीत के दौरान पति ने चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की. चाकू घुटने में मारकर घुमा दिया. मैंने जैसे-तैसे जान बचाकर होटल से बाहर भागी.


खुशबू रानी का आरोप है कि पति उसे खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देने लगा था. नशा होने पर उसके साथ अमानवीय कृत्य करने लगा. पिटाई भी करता था. नशे में होने की वजह से वह विरोध नहीं कर पाती थी. जब वह होश में आती तो उल्टे सीधे आरोप लगाता, उसे जिम्मेदार ठहराता था. मेरा एटीएम कार्ड पति के पास रहता था. वह काम नहीं करता है. मनमाने ढंग से पैसे खर्च करता है. बेहिसाब खर्च होने पर उसने एटीएम कार्ड ले लिया था. जिससे पति बौखला गया और इसी बात से नाराजगी के चलते करीब ढाई वर्ष से अनबन चल रही है.

यह भी पढ़ें : अस्पताल से दवा लेकर लौटी पत्नी को चाकू से गोद कर किया लहूलुहान, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें : Husband attacked wife: काम पर जा रही पत्नी पर पति ने किया चाकू से हमला, कानपुर रेफर