ETV Bharat / state

तहसीलदार विधायक विवाद पर बोला संघ,- खोने के लिए कुछ नहीं बचा, गिरफ्तारी तक कलम बंद विरोध

संघ पदाधिकारी का कहना है, हम दबाव बनाने का काम नहीं कर रहे, न्याय मांग रहे हैं. रायपुर से भूपेंद्र दुबे की रिपोर्ट.

Demand to arrest BJP MLA
विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 2, 2026 at 8:48 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ की तहसीलों में कामकाज बंद हो गया है, सभी तहसीलों के तहसीलदार रायपुर में तूता धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं. उनकी मांग है कि अंबिकापुर जिले में सीतापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ हुई मारपीट जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनकी गिरफ्तारी हो. जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हम लोगों का कलम बंद आंदोलन जारी रहेगा.

''तो जारी रहेगा कलम बंद आंदोलन''

नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर ईटीवी भारत ने हड़ताल में शामिल तहसीलदार संघ के पदाधिकारी से बात की. छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत राठौर ने बताया कि हमारा सरकार से कोई भी मतभेद नहीं है. ना ही सरकार पर किसी तरह का हम दबाव बना रहे हैं, हमारी केवल मांग है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है या उसकी न्यायिक प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तब तक हमारा कलम बंद आंदोलन जारी रहेगा.

विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी पर अड़े तहसीलदार (ETV Bharat Chhattisgarh)

1 जून की बैठक में नहीं बनी सहमति-संघ

तहसीलदार और नयाब तहसीलदार द्वारा काम बंद किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर ईटीवी भारत से बात करते हुए विक्रांत राठौर ने कहा कि मंत्री और सचिव के साथ 1 जून को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें मैं भी शामिल था. लेकिन जिन मुद्दों को लेकर हम लोग उनके सामने अपनी बात रखे रहे थे, उन मुद्दों पर ही सहमति नहीं बनी. यही वजह है कि हम लोग काम बंद करने को मजबूर हुए. विक्रांत राठौर ने कहा कि सरकार से हमारी कोई शिकायत नहीं है, लेकिन जिस दिन यह घटना हुई थी, उसी दिन से हम लोग यह बात सरकार के समक्ष रख रहे थे कि जब तक इसमें गिरफ्तारी शुरू नहीं होती है, तब तक हम लोग काम बंद रखेंगे. उन्होंने कहा कि कल 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है, आज तक इसमें एक भी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होना चिंताजनक-विक्रम राठौर

यह पूछे जाने पर की क्या पुलिस के पदाधिकारी किसी दबाव में काम कर रहे हैं, इसपर विक्रांत राठौर ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता हूं कि कोई किसी दबाव में काम कर रहा है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. सारी बातें सबके सामने है. उन्होंने कहा कि जितने लोग हैं उनमें से किसी एक की भी गिरफ्तारी हुई होती तो यह माना जाता की प्रक्रिया शुरू हुई है. लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और यही हम लोगों की मांग है की गिरफ्तारी शुरू की जाए. जब तक इसमें शामिल लोग गिरफ्तार नहीं होते हैं, तब तक हम लोग कलम बंद आंदोलन करेंगे.

गिरफ्तारी होनी चाहिए, नहीं होगी तो आंदोलन जारी रहेगा-संघ

संघ के पदाधिकारी से जब ईटीवी भारत की टीम ने सवाल किया कि जब मुकदमा पंजीकृत हो गया है और कानून अपना काम कर रहा है, तो ऐसे में इस तरह से हड़ताल करके दबाव बनाना क्या उचित है, आप स्वयं प्रशासनिक पदाधिकारी हैं और कानून कैसे चलता है इसकी विधिवत जानकारी आपको है. इस सवाल के जवाब में कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत राठौर ने कहा, हम इस बात को लेकर कोई आरोप नहीं लग रहे हैं कि पुलिस किसी दबाव में काम कर रही है. हम यह भी नहीं कह रहे हैं कि अगर उनकी गिरफ्तारी होती है और उन्हें जमानत मिलती है तो हम जज को यह कहने जाएंगे की जज किसी दबाव में आकर काम कर रहे हैं.

लेकिन हम लोगों की जो मांग है की गिरफ्तारी शुरू होनी चाहिए वह अभी तक नहीं हुई है. इसीलिए हम लोग काम बंद करने को मजबूर हुए हैं. हमारी केवल एक मांग है कि जिन लोगों ने इस तरह का काम किया है और जिन पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है, उनकी गिरफ्तारी की जाए. जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं शुरू नहीं होगी हम लोग अपनी मांग को लेकर कलम बंद विरोध जताते रहेंगे.

मर्डर केस में कैदी MLA के जीजा को पेरोल दिलाने शुरू हुआ था बवाल, जानिए क्या है साल्वेंसी और क्यों नही दे सकते थे नायब तहसीलदार

गिरफ्तारी देने निकले बीजेपी विधायक राम कुमार टोप्पो ने लिया यू टर्न, बीच रास्ते से लौटे

बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग, सरगुजा राजस्व कर्मचारी-अधिकारी संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी