ETV Bharat / state

नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ 2 युवकों को पड़ा महंगा, पिटाई के बाद ग्रामीणों ने आधा सिर मुंडवाया

आगर-मालवा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गुस्साए ग्रामीणों ने दी सजा, दोनों पक्षों में आपसी समझौते के चलते पुलिस ने नहीं की कार्रवाई.

Molesting minor girls accused shaving half heads punish
ड़छाड़ के आरोप में 2 युवकों के आधे सिर मुंडन कर दी सजा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : December 30, 2025 at 11:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

आगर मालवा: ग्राम आम्बादेव में नाबालिग स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में 2 युवकों के सिर मुंडन कर दिया गया. घटना मंगलवार की बताई जा रही है. आरोप है कि 3 नाबालिग छात्राएं विद्यालय जा रही थीं, तभी निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 2 युवक उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां और अभद्र व्यवहार करने लगे. छात्राओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद आरोपियों की पिटाई के बाद सजा के रूप में उनका सिर मुंडवा दिया.

गुस्साई भीड़ ने की युवकों की पिटाई

नाबालिग छात्राओं के शोर मचाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को पकड़ लिया. वहीं, इस घटना की खबर आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई. जिससे काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी. वहीं, सजा के तौर पर उनके आधे सिर का मुंडन कर दिया.

हिरासत में लेकर दोनों आरोपियों को थाने ले गई पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से सुरक्षित निकालते हुए हिरासत में लेकर उन्हें आगर कोतवाली थाने ले गई. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक एक निजी फाइनेंस कंपनी से जुड़े हुए हैं.

आपसी सहमति से कराया गया समझौता

कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने इस मामले को लेकर कहा "दोनों युवकों को थाने लाया गया. जहां दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से समझौता हो गया. जिसके चलते फिलहाल किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है. पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है."