दिल्ली-NCR में देर रात हुई बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, AQI भी हुआ साफ, जानें आज के मौसम का हाल
आज बुधवार को गरज और चमक के साथ मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है.

Published : September 2, 2026 at 7:25 AM IST
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बीती रात को झमाझम बारिश हुई. इससे मौसम का मिजाज बदल गया. दिन भर की हल्की गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन सड़कों पर जलभराव की वजह से राहगीरों जाम से गुजरना पड़ा. मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार को सफदरजंग का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था. जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2026
वीडियो मलाई मंदिर, आरके पुरम से है। pic.twitter.com/sNfuBbUyMp
आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज बुधवार को गरज और चमक के साथ मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है. इस दौरान बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक राजधानी के तापमान में कोई विशेष गिरावट आने के संकेत नहीं हैं.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 97 अंक पर बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 108, गुरुग्राम में 103, गाजियाबाद में 95, ग्रेटर नोएडा में 92 और नोएडा में 98 अंक पर बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें :

