ETV Bharat / state

युवती लापता मामला: परिजनों ने विशेष समुदाय के युवक पर लगाया भगाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है.

Nainital girl missing case
मामले की जांच में जुटी पुलिस (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 15, 2026 at 9:32 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नैनीताल: गरमपानी क्षेत्र से युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. युवती के पिता ने एक समुदाय के युवक जो सैलून चलाता था उस पर बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है. साथ ही पिता ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. बीते दिन पीड़ित पिता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भवाली कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर सौंपी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों के अनुसार युवती पिछले तीन महीनों से लापता है. हाल ही में मिली जानकारी के आधार पर परिवार ने बताया कि विशेष समुदाय का युवक उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है. युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी का फोन आया था जिसमें उसने जबरन साथ ले जाने और मारपीट किए जाने की बात कही. मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता भावना मेहरा व मनोज भट्ट ने युवती के परिजनों के साथ भवाली कोतवाली पहुंच कर पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक हैं और यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो इससे क्षेत्र की सामाजिक संरचना प्रभावित हो सकती है.

आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय द्वारा सुनियोजित तरीके से क्षेत्र की युवतियों को निशाना बनाकर जनसांख्यिकीय परिवर्तन (डेमोग्राफी चेंज) की कोशिश की जा रही है. उन्होंने प्रशासन से मामले की भी गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही भाजपा प्रतिनिधियों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और उनके संबंधित थानों से आपराधिक रिकॉर्ड मंगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की. जिससे उनके आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच सुनिश्चित की जा सके.

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर रवाना किया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, रवि कुमार, वैभव आनंद, योगेश ढेला, रजत गुणवंत, मोहित कुमार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पढ़ें-रुद्रपुर से 16 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, सदमें में परिवार, गुमशुदगी दर्ज