ETV Bharat / state

दशकों बाद बदल रही अबूझमाड़ की तस्वीर, बाइक से बिनागुंडा पहुंचे कांकेर सांसद भोजराज नाग

कभी माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना था बिनागुंडा, जनप्रतिनिधि भी इलाके में जाने से भय खाते थे.

CHANGING PICTURE OF ABUJHMAD
बाइक से बिनागुंडा पहुंचे कांकेर सांसद भोजराज नाग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 1, 2026 at 9:40 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कांकेर: बिनागुंडा अबूझमाड़ा का वो इलाका है जो दुर्गम जंगल और पहाड़ों के बीच बसा है. कभी माओवादियों की यहां तूती बोला करती थी. गोलियों और बमों की आवाज से ये पूरा इलाका गूंजता था. लेकिन अब तेजी से तस्वीर यहां की बदल रही है. इलाके में सड़क बनाने का काम शुरू हो चुका है. शासन की कोशिश है कि जल्द से सड़कों को निर्माण कार्य पूरा कर इलाके को विकास से जोड़ा जाए. जिस बिनागुंडा में कभी पैदल जाने तक की कोई जनप्रतिनिधि हिम्मत नहीं करता था, आज उस बिनागुंडा में बाइक पर बैठकर कांकेर सांसद ग्रामीणों से मिलने पहुंचे हैं.

बाइक से बिनागुंडा पहुंचे सांसद भोजराज नाग

बिनागुंडा के लोगों ने जब कांकेर सांसद को अपने बीच में देखा तो उनको सहज विश्वास नहीं हुआ कि कोई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने उनके ही गांव में आया है. ग्रामीणों ने कांकेर सांसद भोजराज नाग का भव्य स्वागत किया. कांकेर सांसद ने बताया कि वो उबड़ खाबड़ रास्तों से होकर आज उनके गांव तक पहुंचे हैं, ये विश्वास दिलाने कि आने वाले दिनों में इन इलाकों का भी तेजी से विकास होगा. लोगों ने सांसद से मिलकर अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा किए जाने की मांग रखी.

बाइक से बिनागुंडा पहुंचे कांकेर सांसद भोजराज नाग (ETV Bharat)

माओवादी हिंसा में मारे गए परिवार से की मुलाकात

सांसद ने माओवादी हिंसा में मारे गए मनेश नूरुटी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.आदिवासी महिला पुनाय नूरुटी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए नक्सली प्रकरण में जेल भेजे जाने की शिकायत की और न्याय की मांग उठाई. गांव की अन्य महिलाओं ने भी जेल में बंद आदिवासियों के मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की. सांसद ने सभी ग्रामीणों की शिकायतें सुनी और विश्वास दिलाया कि उनको हर वो बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी जिसके वो हकदार हैं.

changing picture of Abujhmad
कांकेर सांसद भोजराज नाग (ETV Bharat)

बुनियादी सुविधाओं की मांग

हालांकि बिनागुंडा में माहौल बदलता नजर आ रहा है, लेकिन चुनौतियां अभी भी कम नहीं हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी उनके लिए सपने से कम नहीं है. कई बस्तियों तक पहुंचने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ता है. स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में छोटी बीमारियां भी गंभीर हो जाती हैं, जबकि बच्चों और महिलाओं में कुपोषण अब भी बड़ी समस्या है.

changing picture of Abujhmad
कांकेर सांसद भोजराज नाग (ETV Bharat)

सांसद ने सर्वे के दिए निर्देश

सांसद भोजराज नाग ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अबूझमाड़ के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का सर्वे कर योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए. सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है कि अबूझमाड़ की पहचान नक्सलवाद नहीं, बल्कि विकास, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों से हो.

changing picture of Abujhmad
कांकेर सांसद भोजराज नाग (ETV Bharat)

सोना निकालने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

दूसरा धर्म मानने वाले परिवार के घर तोड़फोड़, ग्रामीणों पर लगा आरोप, तनाव के बाद केशलपारा गांव छावनी में तब्दील

कांकेर में पद्मश्री बुधरी ताती का भव्य स्वागत, बस्तर की बड़ी दीदी को बजरंग दल ने दी बधाई