हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 9 HCS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. 6 IAS और 9 HCS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं.

Published : August 20, 2026 at 10:46 PM IST
चंडीगढ़ : हरियाणा में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. हरियाणा सरकार ने 6 IAS और 9 HCS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.
विजय दहिया को मिली ये जिम्मेदारी : IAS विजय दहिया को मौजूदा ज़िम्मेदारी के साथ नागरिक उड्डयन विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी की ज़िम्मेदारी दी गई है. दहिया को हरियाणा स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी दी गई है. साथ ही उन्हें हरियाणा एनिमल हसबैंडरी डिपार्टमेंट का प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी बनाया गया है.
अमनीत पी कुमार को जिम्मेदारी : IAS अमनीत पी कुमार को मौजूदा ज़िम्मेदारी कि साथ खेल विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है. आईएएस राजीव रतन को हरियाणा साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है. आईएएस शरनदीप कौर बराड़ को हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है. वहीं आईएएस मुनीश शर्मा को एचएसवीपी पंचकूला का एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया है. आईएएस दीपक बाबूलाल कारवा को हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल भिवानी का सेक्रेटरी बनाया गया है.



हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए अफसर
ये भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने IAS पंकज अग्रवाल को किया सस्पेंड, बैंक फ्रॉड मामले में CBI गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई
ये भी पढ़ें : हरियाणा के IAS अफसर को CBI ने किया अरेस्ट, पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले में बड़ा एक्शन

