ETV Bharat / state

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए अफसर

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया. 15 अधिकारियों के तबादले. सूची में 12 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 3, 2026 at 8:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 15 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में 12 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कई संभागीय आयुक्त, उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त बदले गए हैं.

इन वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • पंकज यादव को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ चेयरपर्सन, हरियाणा वाटर रिसोर्स अथॉरिटी नियुक्त किया गया है.
  • संजय जून को कमिश्नर, फरीदाबाद डिवीजन और चेयरमैन, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी बनाया गया है.
  • रवि प्रकाश गुप्ता को कमिश्नर, गुरुग्राम डिवीजन नियुक्त किया गया है.
  • रवि रतन को कमिश्नर, करनाल डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • धीरेंद्र खड़गटा को कमिश्नर, नगर निगम फरीदाबाद बनाया गया है.
  • शक्ति सिंह को डायरेक्टर, स्टेट ऑडिट डिपार्टमेंट नियुक्त किया गया है.
Administrative reshuffle in Haryana
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Haryana Government)

इन जिलों को मिले नए उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त

  • सचिन गुप्ता को उपायुक्त (DC), रोहतक बनाया गया है.
  • अपराजिता को उपायुक्त (DC), कैथल नियुक्त किया गया है.
  • सत्येंद्र दुहन को कमिश्नर, नगर निगम रोहतक की जिम्मेदारी मिली है.
  • सलोनी शर्मा को डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर, करनाल नियुक्त किया गया है.
  • संवर्तक सिंह खंगावाल को अतिरिक्त सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग बनाया गया है.
  • अभिनव सवाच को सब डिवीजनल ऑफिसर (सिविल), बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है.
Administrative reshuffle in Haryana
12 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले (Haryana Government)

तीन HCS अधिकारियों का भी तबादला

  • तरुण कुमार पावरिया को एडीसी, महेंद्रगढ़ बनाया गया है.
  • सुशील कुमार को सीईओ, जिला परिषद, यमुनानगर नियुक्त किया गया है.
  • गौरव चौहान को लैंड एक्विजिशन ऑफिसर, पंचकूला की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Administrative reshuffle in Haryana
कई जिलों को मिले नए अफसर (Haryana Government)

प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने की कवायद: सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. नई नियुक्तियों के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले, CID और STF में भी बदलाव, देखें लिस्ट