ETV Bharat / state

प्रशासनिक अधिकारियों के हुए तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

साय सरकार लगातार प्रशासनिक कसावट लाने के लिए इस तरह के तबादले कर रही है. प्रवीण कुमार सिंह की रिपोर्ट.

GENERAL ADMINISTRATION DEPARTMENT
प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 27, 2026 at 6:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गरुवार को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है. इन तबादलों में मंत्रालय के साथ-साथ जिला पंचायत, नगर निगम और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं.


प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

देव नारायण कश्यप को मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी देवनारायण कश्यप को अंबिकापुर नगर पालिक निगम के आयुक्त पद से स्थानांतरित करते हुए उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय में पदस्थ किया गया है.

चित्रकांत चाली ठाकुर बने जिला पंचायत CEO

चित्रकांत चाली ठाकुर, जो वर्तमान में कोंडागांव के अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर बनाया गया है.



दीप्ति गौते को CGPSC में दी गई नई जिम्मेदारी

दीप्ति गौते, वर्तमान अपर कलेक्टर, बलौदा बाजार-भाटापारा को स्थानांतरित कर परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है.



गुड्डू लाल जगत बने श्रम विभाग के उप सचिव

गुड्डू लाल जगत, जो वर्तमान में बेमेतरा के अपर कलेक्टर हैं, अब उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग, मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.



विनय कुमार अग्रवाल को अंबिकापुर में पदस्थापना मिली

विनय कुमार अग्रवाल, वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर को स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर पालिक निगम अंबिकापुर (सरगुजा) के पद पर तैनात किया गया है. इस तरह नारायणपुर जिला पंचायत CEO के पद पर भी बदलाव किया गया है.



डॉ. ऋतु वर्मा को परीक्षा नियंत्रक की मिली जिम्मेदारी

डॉ. ऋतु वर्मा, जो सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं, उनके पास छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार था, उन्हें अब परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है. साथ ही उन्हें परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए शेष दायित्व यथावत रखने का आदेश जारी किया गया है.

राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल से मंत्रालय, जिला प्रशासन, नगर निगम और लोक सेवा आयोग के महत्वपूर्ण पदों पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं. आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है. साय सरकार लगातार प्रशासनिक कसावट लाने के लिए इस तरह के तबादले कर रही है.

जगन्नाथ भगवान को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 2 दिनों के बाद बदलेगा मौसम, इन जिलों में शुरू होगी झमाझम बारिश

EXPLAINER: वंदे मातरम् कहा तो सीने पर मारी गोली, वीर बलिदानियों की तपोभूमि पर गीत को लेकर राजनीति का नया राग, 2 लाइन पर भारी सियासत