ETV Bharat / state

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, 29 दिसंबर के लिए रूट चार्ट जारी

जमशेदपुर प्रशासन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर अलर्ट है. प्रशासन की ओर से रूट चार्ट भी जारी किया गया है.

President Program In Jamshedpur
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर में लगा हॉर्डिंग. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 27, 2025 at 7:57 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत के साथ दीवारों का रंग- रोगन चल रहा है. साथ ही शहर में जगह-जगह बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं. जिला प्रशासन ने 29 दिसंबर के लिए वाहनों के आवागमन को लेकर रूट चार्ट जारी किया है.

जमशेदपुर में 29 दिसंबर को करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है. सोनारी हवाई अड्डा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सड़क की मरम्मत करायी जा रही है. साथ ही सड़क किनारे दीवारों पर आदिवासी संस्कृति की कलाकृति उकेरी गई है और दीवारों का रंग-रोगन कार्य चल रहा है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कई जगह बैरिकेडिंग की गई है.

29 दिसंबर को राष्ट्रपति पहुंचेंगी जमशेदपुर

आपको बता दें कि राष्ट्रपति का जमशेदपुर सोनारी एयरपोर्ट पर सुबह 10:10 बजे आगमन होगा. इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. शहर भर में होर्डिंग लगाए गए हैं. जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से आएंगे और कार्यक्रम स्थल सड़क मार्ग से जाएंगे. शहर में इसको लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है.

President Program In Jamshedpur
जमशेदपुर शहर की दीवार पर उकेरी गई कलाकृति. (फोटो-ईटीवी भारत)

प्रशासन ने किया रूट चार्ट जारी

इधर, 29 दिसंबर के दिन राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने आम जनता के आवागमन के लिए रूट चार्ट जारी किया है. जिसके तहत शहर में सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक ऑटो रिक्शा, बस समेत सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है. यह आदेश जिला के उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी की ओर से संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

वहीं मानगो की ओर से जिन लोगों को सरायकेला, पोटका, चाईबासा आदि क्षेत्रों में अगर जाना है तो उन्हें मरीन ड्राइव के मार्ग को अपनाना होगा. मरीन ड्राइव होते हुए ही उन्हें आदित्यपुर और गम्हरिया जाना होगा. पोटका, हाता और ओडिशा की तरफ से जिन लोगों को मानगो बस स्टैंड की ओर आना है तो उन्हें सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया और मरीन ड्राइव होते हुए बस स्टैंड जाना होगा.

कदमा, बिष्टुपुर, मानगो और साकची ओर से टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोग आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट, बर्मा माइंस गोलचक्कर, टीआरएफ मोड़, स्टार टॉकिज होते हुए स्टेशन की तरफ जाएंगे. सुंदरनगर-करनडीह के लोग एलबीएसएम कॉलेज रोड को अपनाएंगे. आपातकालीन स्थिति में सुंदरनगर और करनडीह से साकची की ओर जाने वाले वाहन चालकों को एलबीएसएम कॉलेज, घाघीडीह जेल, लाल बिल्डिंग चौक, डीबी चौक, बाटा चौक, जुगसलाई फाटक चौक होते हुए जुगसलाई गोलचक्कर होते हुए साकची की ओर जाएंगे.

आवश्यक सेवा और अन्य जरूरी परिचालन प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के नियंत्रण में ही किया जा सकेगा. भारी वाहनों का परिचालन सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक नहीं होगा. इसके अलावा 29 दिसंबर को 6 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहन ट्रक, ट्रेलर और डंपर का प्रवेश निषेध रहेगा.

ये भी पढ़ें-

राष्ट्रपति का झारखंड दौरा, चार जिलों की पुलिस हाई अलर्ट पर, जानें पूरा शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, तीन दिनों तक रांची के इन रूट्स पर नहीं चलेंगे कोई वाहन

जमशेदपुर में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में होंगी शामिल