ETV Bharat / state

हजारीबाग में प्रशासन की कई टीम सक्रिय, विजय जुलूस के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम

हजारीबाग में मतगणना को लेकर प्रशासन की टीम सक्रिय है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से पूरे शहर की निगरानी हो रही है.

Administration QRT team active for counting of votes for municipal election in Hazaribag
हजारीबाग में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2026 at 2:58 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः शहर की सरकार बनाने को लेकर प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है. मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित समय से हजारीबाग में जारी है. जिला के वरीय पदाधिकारी मतगणना केंद्र बाजार समिति में कैंप कर रहे हैं और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं. खासकर इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मतगणना केंद्र से लेकर पूरे शहर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. नतीजे आने के बाद विजय जुलूस के दौरान हर एक वार्ड में अतिरिक्त बल तैनात रहेंगे. जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

हजारीबाग नगर निगम चुनाव अब अंतिम चरण में है. सुरक्षा के मद्देनजर नजर पूरे हजारीबाग में 9 QRT टीम भ्रमणशील है. मतगणना केंद्र मैं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मतगणना केंद्र से लेकर पूरे शहर भर में सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. वहीं बाइक पार्टी भी शहर में सक्रिय है. ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है.

जानकारी देते एसपी (ETV Bharat)

एसपी ने बताया कि मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार पर भी सुरक्षा के इंतजाम है. हर एक व्यक्ति को जांच कर अंदर प्रवेश कराया जा रहा है. जहां मतगणना हो रहा है वहां विशेष रूप से सुरक्षा के इंतजाम किया गया है. जैसे-जैसे परिणाम सामने आ रहा है लोगों में उत्साह भी बढ़ रहा है. विजय जुलूस के दौरान विशेष रूप से सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा. वैसे प्रत्याशी जो विजय हुए हैं वह दूसरे के भावना को आहत न पहुंचाएं इसे लेकर उन्होंने अपील की है. साथ ही बताया कि विजय जुलूस के दौरान अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति जो नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

6 हॉल में हो रही मतगणना

जिला के कुल 36 वार्डों के लिए मतगणना की व्यवस्था छह अलग-अलग हॉल में की गई है. हॉल संख्या 01– वार्ड 01 से 06 (15 टेबल), हॉल संख्या 02– वार्ड 07 से 12 (14 टेबल), हॉल संख्या 03– वार्ड 13 से 18 (13 टेबल), हॉल संख्या 04– वार्ड 19 से 24 (14 टेबल), हॉल संख्या 05– वार्ड 25 से 30 (14 टेबल), हॉल संख्या 06– वार्ड 31 से 36 (15 टेबल) में वोटों की गिनती जारी है. वहीं प्रत्येक हॉल में आवश्यक संख्या में गणना टेबल लगाई गई हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके.

प्रत्याशीवार मतपत्रों को अलग कर 50-50 के बंडल बनाया जा रहा है तथा अमान्य मतों को अलग रखा जाएगा. कुल दो राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी. मतगणना का कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केवल अधिकृत अभ्यर्थी और उनके एजेंटों को ही निर्धारित पास के आधार पर प्रवेश की अनुमति है. प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

हजारीबाग में नगर निकाय चुनाव में मतदान का कुल प्रतिशत 49.96% रहा, जिसमें महिलाएं आगे रहीं. वार्ड पार्षद के 164 और मेयर के आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. हजारीबाग नगर निगम में 36 वार्ड हैं. दो वार्ड 13 और 36 में सिर्फ मेयर के प्रत्याशी के लिए वोट किया गया. उन दोनों वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं. मतदान को संपन्न कराने के लिए 160 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इनमें आठ सौ से अधिक मतदान कर्मी, पुलिस कर्मी, मजिस्ट्रेट सहित अन्य को लगाया गया था.

इसे भी पढ़ें- नंगे पांव चुनाव में की तपस्या, मतदाताओंं ने सोनी को दिया आशीर्वाद!

इसे भी पढ़ें- रांची में महाकाउंटिंग शुरू, मतपेटियों से खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत!

इसे भी पढ़ें- धनबाद में मतगणना शुरू, 24 घंटे तक मेयर का परिणाम आने की संभावना