ETV Bharat / state

मानसून सीजन को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारी, स्थापित किया कंट्रोल रूम

उत्तराखंड में मानसून को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. जिसके राहत-बचाव कार्य तेजी से किया जा सके.

Uttarakhand Monsoon Season
मानसून को लेकर तैयारियां तेज (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 2, 2026 at 9:39 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खटीमा: मानसून सीजन में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए खटीमा तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है. इसको लेकर तहसील में बाढ़ कंट्रोल रूम समेत तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बाढ़ चौकिया स्थापित कर दी गई है. तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवान ने बताया कि मानसून सीजन में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार है. वहीं मानसून को लेकर 5 संवेदनशील चौकियों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है.

खटीमा तहसील क्षेत्र में संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तहसील प्रशासन में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. तहसील परिसर में 24 घंटे सक्रिय रहने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना प्राप्त कर कार्रवाई की जा सके. वहीं खटीमा तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि खटीमा क्षेत्र मानसून के दौरान संवेदनशील रहता है, इसलिए इस बार पहले से ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि तहसील में 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. आपदा की स्थिति में कोई भी व्यक्ति तहसील कंट्रोल रूम पर फोन कर सकता है.

सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को तुरंत संदेश पहुंचाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि खटीमा तहसील क्षेत्र के गांगी, मझोला, जंगल जोगीठेर, सिसैया तथा सुनपहर समेत कुल 5 संवेदनशील चौकियों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है. इन चौकियों पर कार्मिकों की 8-8 घंटे की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगा दी गई है. प्रत्येक चौकी पर आपातकालीन संपर्क नंबर भी चस्पा कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को निर्देश दिए गए हैं कि आपदा संबंधी कोई भी सूचना मिलते ही वे तुरंत नजदीकी चौकी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें.

सूचना मिलते ही टीमें सक्रिय होकर घटना से निपटने का काम करेंगी. तहसीलदार सजवाण ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें अलर्ट मोड पर हैं. वहीं प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपदा की स्थिति में समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं. वहीं उन्होंने आमजन से किसी भी आपात स्थिति में तहसील कंट्रोल रूम या नजदीकी बाढ़ चौकी से संपर्क करने की अपील की है. बाढ़, जलभराव या अन्य आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत सूचना दें.

ये भी पढ़ें-