ETV Bharat / state

धनबाद में जहरीली गैस रिसाव के बाद प्रशासन ने की क्षेत्र खाली करने की अपील, प्रभावित लोगों को भ्रमण कराया गया पुनर्वास स्थल

धनबाद में जहरीली गैस रिसाव की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट है. लोगों को प्रभावित क्षेत्र से शिफ्ट कराने की प्रक्रिया जारी है.

Rehabilitation Of People In Dhanbad
प्रभावित लोगों को बस से पुनर्वास स्थल ले जाते पदाधिकारी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 6, 2025 at 4:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव से हुई मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट है. विज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ने लोगों को पुनर्वासित करने अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं बताया है. जिसके बाद शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें पुनर्वास प्रक्रिया की जानकारी दी. लोगों ने पुनर्वास की मांग रखी थी. जिसके बाद डीसी के निर्देश पर जेआरडीए की बस भेजी गई. लोगों को पजागरूक, बेलगड़िया टाउनशिप और कर्माटांड़ का भ्रमण कराया गया, ताकि लोग वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जान सकें.

लोगों को झरिया रिहैबिलिटेशन साइट विशेषकर बेलगड़िया और कर्माटांड़ ले जाकर वहां की व्यवस्था दिखाई जा रही है, ताकि लोग खुद देख सकें कि उनके रहने, पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं की क्या स्थिति है. जेआरडीए की टीम मौके पर मौजूद रही और लोगों को पुनर्वास स्थल की सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया.

जानकारी देते पुटकी के सीओ विकास आनंद. (वीडियो-ईटीवी भारत)

गैस रिसाव की जांच जारी

उधर, गैस रिसाव की जांच और नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम जारी है. शुक्रवार को तकनीकी अधिकारी पहुंचे थे और आज शनिवार को भी रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है. चूंकि यह पूरा इलाका अग्निप्रभावित है इसी कारण प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज कर रहा है.

Rehabilitation Of People In Dhanbad
माइकिंग कर लोगों से क्षेत्र खाली करने की अपील करते पदाधिकारी. (फोटो-ईटीवी भारत)

माइकिंग कर क्षेत्र खाली करने की अपील

प्रभावित इलाकों में विभिन्न तकनीकी टीमें तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. जिला प्रशासन और बीसीसीएल की ओर से लगातार माइकिंग कर लोगों से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द क्षेत्र को खाली करें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.

Rehabilitation Of People In Dhanbad
धनबाद में पुनर्वास स्थल का भ्रमण करने जाते प्रभावित लोग. (फोटो-ईटीवी भारत)

ये भी पढ़ें-

जहरीली गैस से हुई मौत मामले में GM जीसी साहा सस्पेंड, जेके मेहता को मिली जिम्मेदारी

धनबाद में जहरीली गैस का रिसाव, लोगों को जान का खतरा, शिफ्टिंग ही एक मात्र विकल्प

धनबाद में जहरीली गैस रिसाव से 2 की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर बीसीसीएल और प्रशासन का जताया विरोध