ETV Bharat / state

पीलीभीत में प्रशासन ने खाली कराया सपा कार्यालय; 20 साल से था कब्जा, ताला तोड़कर बाहर निकाला सामान

नगर पालिका ने साल 2005 में 150 रुपये महीने किराए पर दिया था, वर्ष 2020 में रद्द कर दिया गया था आवंटन.

प्रशासन ने खाली कराया सपा कार्यालय.
प्रशासन ने खाली कराया सपा कार्यालय. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : November 29, 2025 at 2:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पीलीभीत : पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने शनिवार को समाजवादी पार्टी का कार्यालय खाली करा लिया. ताला तोड़कर सामान बाहर निकलवा दिया. इसके बाद खुद के ताले लगा दिए. इस दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे. प्रशासन ने कार्यालय खाली करने के लिए कई बार नोटिस दिया था. जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई.

साल 2005 में नगर पालिका ने नकटा दाना चौराहे पर स्थित अधिशासी अधिकारी के आवास को सपा कार्यालय के लिए 150 रुपये मासिक किराए पर आवंटित किया था. यह आवंटन 12 नवंबर 2020 को रद्द कर दिया गया. बताया गया कि आवंटन प्रक्रिया निर्धारित तरीके से नहीं हुई थी.

मौके पर मौजूद रही फोर्स. (Video Credit; ETV Bharat)

नगर पालिका ने दिया था अल्टीमेटम : इसे लेकर समाजवादी पार्टी के तत्कालीन जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. हालांकि एक दिसंबर साल 2020 में उन्होंने इसे वापस ले लिया था. इसी बीच नगर पालिका ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय को खाली करने का अल्टीमेट दिया. इसके बावजूद इसे खाली नहीं किया गया था.

जून में पुलिस से भिड़ गए थे सपाई : इसके बाद 10 जून को नगर पालिका की टीम कार्यालय को खाली करने के लिए मौके पर पहुंची थी. सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की भिड़ंत हो गई थी. इसके बाद 16 जून तक कार्यालय खाली करने के लिए कहा गया था. इसी बीच सपा नेताओं ने न्यायालय में याचिका दायर कर दी. यह अभी भी विचाराधीन है.

आवास खाली कराने की कार्रवाई करती पुलिस.
आवास खाली कराने की कार्रवाई करती पुलिस. (Photo Credit; ETV Bharat)

कुछ दिनों पहले कोर्ट से आई टीम ने अधिशासी अधिकारी के आवास की हकीकत परखी थी. इस दौरान सपा नेताओं और नगर पालिका दोनों की ओर से ताला लगा पाया गया था.

हथौड़े से तोड़े गए 3 ताले : शनिवार को एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार और सीओ दीपक चतुर्वेदी कई थानों की फोर्स के साथ अधिशासी अधिकारी के आवास का कब्जा लेने पहुंच गए. नगर पालिका की टीम ने हथौड़े से आवास के बाहर लगे तीन ताले तोड़ दिए. इसके बाद सामान बाहर निकाल कर खुद का ताला लगा दिया.

कार्रवाई के दौरान पुलिस.
कार्रवाई के दौरान पुलिस. (Photo Credit; ETV Bharat)

सिटी मजिस्ट्रेट बोले- नोटिस का नहीं मिला कोई जवाब : समाजवादी पार्टी का कार्यालय खाली कराने के दौरान मौके पर पार्टी का कोई भी नेता मौजूद नहीं था. सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि सपा को कई बार कार्यालय में रखा सामान हटाने का नोटिस दिया गया था. इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. सामान भी नहीं हटाया. अब कार्रवाई करते हुए सामान को खाली कराया गया है. सामान भी जब्त कर लिया गया है.

सपा जिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप.
सपा जिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप. (Photo Credit; ETV Bharat)

जिलाध्यक्ष बोले- ताला तोड़कर सामान चुरा लिया : समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी की ओर से एक याचिका सिविल न्यायालय में डाली गई है. 4 दिसंबर को इसमें तारीख लगी है. समाजवादी पार्टी को स्टे ऑर्डर मिलने की पूरी उम्मीद थी. इसी डर के चलते सत्ता के दबाव में आकर प्रशासन की टीम ने कार्यालय में रखे सामान को ताला तोड़कर चोरी कर लिया. एसपी को इस बारे में शिकायत दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरा एसआईआर फार्म; भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, बोले- सब अपना-अपना SIR कराएं...