ETV Bharat / state

KPL फाइनल देखने पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, बोली, 'ऐसा लग रहा है कोटा में मेरे बहुत प्रशंसक हैं'

केपीएल के फाइनल मुकाबले को देखने पहुंची एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में होड़ लग गई.

Shilpa Shetty addressing the audience
दर्शकों को संबोधित करती शिल्पा शेट्टी (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 1, 2026 at 6:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: कोटा प्रीमियर लीग (KPL) का फाइनल मैच जेके पवेलियन स्टेडियम में रविवार को खेला गया. जीआर जयपुर और कोटा डीसीए के बीच हुए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए शिल्पा शेट्टी भी पहुंची. एक्ट्रेस ने इस दौरान नीली जींस, काली टी-शर्ट और व्हाइट ब्लेजर वियर किया था. फाइनल मुकाबले में कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने जेआर जयपुर को 34 रन से हरा दिया.

शिल्पा शेट्टी मुंबई से जयपुर तक फ्लाइट से पहुंची. इसके बाद विशेष विमान के जरिए कोटा एयरपोर्ट पर पहुंची. जहां से वे कुछ देर होटल में रूकी. इसके बाद करीब 4 बजे स्टेडियम पहुंची थी. जहां पर बड़ी संख्या में उत्साही दर्शकों को उनका दीदार हुआ. उन्होंने कुछ देर मंच पर पहुंचकर क्रिकेट मैच भी देखा. इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद रहे.

शिल्पा शेट्टी ने फैंस से कही ये बात (ETV Bharat Kota)

पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं सालासर बालाजी मंदिर, बांधा मनौती का नारियल

शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंच के आसपास आते रहे. इस समय बाउंसर और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से व्यवस्था संभाली. शिल्पा शेट्टी ने कोटा स्टेडियम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया, लेकिन यह केवल आधे मिनट का ही संबोधन था. उन्होंने कहा कि कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन को मैं धन्यवाद देती हूं. लोगों को और उनका प्यार देखकर उत्साहित हूं. ऐसा लग रहा है कि कोटा में मेरे काफी प्रशंसक हैं.

Shilpa Shetty addressing the audience
फैंस को संबोधित करती शिल्पा शेट्टी (ETV Bharat Kota)

पढ़ें: फातिमा सना शेख ने जताया जयपुर से प्यार, इंस्टाग्राम पर शेयर की यात्रा की झलक

इस दौरान कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव सत्य प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश आनंद, उपाध्यक्ष शैलेंद्र ऋषि सहित पूरी कार्यकारिणी ने माला पहनकर उनका स्वागत किया. फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 4:20 बजे स्टेडियम में आई. उनके आने पर दर्शकों में उत्साह दौड़ गया. उनकी एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद दर्शक काफी उत्साहित हो रहे थे.

Shilpa Shetty on stage with Energy Minister Hiralal Nagar
मंच पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के साथ शिल्पा शेट्टी (ETV Bharat Kota)

डीसीए कोटा को 11 और जेआर जयपुर को मिले 5 लाख: मैच के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जेके पवेलियन स्टेडियम पहुंचे. जहां पर उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को पुरस्कार दिए. प्रतियोगिता में विजेता टीम डीसीए कोटा को 11 लाख और उपविजेता जेआर जयपुर को 5 लाख रुपए से मिले. बिरला ने कहा कि कोटा प्रीमियर लीग का काफी उत्साह रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र से भी प्रतिभा आनी चाहिए. ऐसे में कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन को ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतियोगिताएं आयोजित करने और प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कहा. इस दौरान मंत्री हीरालाल नगर विधायक संदीप शर्मा सहित गई लोग मौजूद रहे.