ETV Bharat / state

एक्टर राजपाल यादव ने पत्नी के साथ किया डांस, धोती-कुर्ता में सलमान खान के गाने पर खूब लगाए ठुमके, फैंस ने ली सेल्फी

अभिनेता राजपाल यादव से मिलने के लिए प्रशंसक उनके घर पहुंच रहे हैं और सेल्फी भी ले रहे हैं.

पत्नी से साथ खूब लगाए ठुमके.
पत्नी से साथ खूब लगाए ठुमके. (Photo Credit; viral)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 19, 2026 at 7:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शाहजहांपुर : एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अपने गांव पहुंचे. राजपाल यादव का भतीजी के मेहंदी फंक्शन में पत्नी के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. राजपाल यादव की भतीजी की शादी 19 फरवरी आज यानी गुरुवार को होने वाली है, जिसके लिए एक्टर ने कोर्ट से जमानत मांगी थी.

सामने आए वीडियो में राजपाल यादव धोती कुर्ता में नजर आ रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का तेरी चुनरिया गाना बज रहा है और वह अपनी फैमिली के साथ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ पत्नी राधा भी हैं. साड़ी पहने, सिर पर पल्लू लिए डांस करती रहीं. राजपाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मेहंदी फंक्शन में राजपाल का डांस. (Video Credit; Viral)

राजपाल बोले- जेल में हो स्मोकिंग जोन : अभिनेता राजपाल यादव से मिलने के लिए प्रशंसक बंडा ब्लॉक के उनके कुंडरा गांव पहुंच रहे हैं और सेल्फी भी ले रहे हैं. पुलिस अधिकारी भी राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेते दिखे. राजपाल यादव ने कहा, मुझे न्यायपालिका और कानून पर पूरा भरोसा है. कठिन समय में परिवार और प्रशंसकों का साथ हिम्मत देता है. मैं अपने सभी चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. सभी स्थानों पर जैसे एयरपोर्ट और जेल में यहां तक की तिहाड़ जेल में भी स्मोकिंग जोन होना चाहिए. मैं स्मोकिंग करता हूं और छोड़ नहीं पा रहा हूं.

अब अपने काम पर देना है ध्यान : तिहाड़ जेल में रहने के बाद भी मेरे चाहने वालों की कमी नहीं है. मुझको बूढ़े से लेकर बच्चों तक का सभी का प्यार मिलता रहा है. मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. अपने काम पर ध्यान देना है और दर्शकों का मनोरंजन करते रहना है. मुझे बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल हो गए हैं. देश के लोग हमारे साथ थे, तभी मैं इतनी फिल्में कर पाया हूं.

उन्होंने कहा, किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था. 2026 तक मैं 250 फिल्में कर चुका हूं. भारतीय सिनेमा से जुड़े बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान मेरे कलेजे के टुकड़े हैं. सब मेरे साथ रहें. देश की जनता मेरे साथ रही. इस मामले को लेकर कोर्ट से जो भी आदेश मिला, मैंने उसका पालन किया और उनके बुलाने पर हाजिर रहा हूं.

यह भी पढ़ें : ब्रजेश पाठक की 'बटुक वंदना' पर बिफरे अविमुक्तेश्वरानंद,अपमान पर चुप्पी और अब सम्मान का ढोंग ?