ETV Bharat / state

परिवहन विभाग की रडार पर 140 अनफिट स्कूली वाहन, 'मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत होगी कार्रवाई

'मिशन सेफ फ्यूचर' एक जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 15 जुलाई तक चलेगा.

Photo Credit; ETV Bharat
परिवहन विभाग की रडार पर 140 अनफिट स्कूली वाहन (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 3, 2026 at 4:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फिरोजाबाद : प्रदेशभर के साथ जनपद में भी मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है, जो भी वाहन अनफिट पाए गए उन्हें जब्त कर लिया जाएगा. यह अभियान एक जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 15 जुलाई तक चलेगा. पहले संबंधित संस्थान को कागज पूर्ण कराने का मौका दिया जाएगा. उसके बाद कागज पूरा न कराने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, जनपद में 140 के आसपास ऐसे वाहन हैं, जो परिवहन विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं.

परिवहन विभाग की रडार पर 140 अनफिट स्कूली वाहन (Video Credit; ETV Bharat)

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गौरी शंकर ठाकुर ने बताया कि 'मिशन सेफ फ्यूचर अभियान' स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और विद्यालयी परिवहन सुरक्षा मानकों के पालन के किए है. इस संबंध में 1 से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में एक व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि UP-ISVMP पोर्टल पर ऑनबोर्ड विद्यालय वाहनों के परमिट और फिटनेस की स्थिति देखी गई, उसमें पाया गया कि जनपद फिरोजाबाद में ऑनबोर्ड वाहनों में से 104 वाहनों का परमिट और 37 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है.

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि अब परमिट, फिटनेस समाप्त हो चुके और बिना परमिट के चल रहे स्कूली वाहनों को लेकर विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को हिदायत दी गई है. वे अपने स्तर से वाहनों के कागजात जैसे फिटनेस, बीमा, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच करें. अगर किसी वाहन के दस्तावेज अवैध या समाप्त पाए जाते हैं, तो उस वाहन का संचालन तुरंत रोक दें और सभी चीजें दुरुस्त कराएं.

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर विद्यालय वाहनों के दस्तावेज ठीक नहीं कराए जाते हैं, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी एक समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें- "पाताल लोक" में लखनऊ के अधिकतर बाजार, Basement के खिलाफ LDA की तैयारियां नाकाफी!