ETV Bharat / state

वरीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने वाली शिकायत का थानों में कितना होता है निपटारा, होगी समीक्षा! जानें, क्या है मामला

पलामू में पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने वाली शिकायतों का थाना द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा होगी. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

action taken by police stations will be reviewed on complaints reaching senior police officials In Palamu
पलामू रेंज डीआईजी किशोर कौशल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 29, 2026 at 5:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः वरीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने वाले शिकायत और आवेदन पर थानों में कितनी कार्रवाई होती है और उनका कितना निपटारा किया जाता है, इस बात की समीक्षा होगी. वैसे पुलिस अधिकारी जो आम लोगों के समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल पलामू में आईजी, डीआईजी और एसपी रैंक के अधिकारी तैनात हैं. सभी अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों से मुलाकात करते हैं और उनके समस्याओं को सुनते हैं. इस दौरान वरीय अधिकारियों के समक्ष आम लोग आवेदन देते हैं उन आवेदनों को संबंधित एसडीपीओ थाना प्रभारी को भेज दिया जाता है.

पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में इस तरह के शिकायत की एक डाटा तैयार किया जा रहा है. यह देखा जा रहा है कि कौन से थाना क्षेत्र से सबसे अधिक शिकायत पहुंच रही है. आवेदक को लेकर थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर को दिए गए टास्क में वे लोग कितने संजीदगी के साथ समस्याओं का समाधान कर रहे हैं या आवेदन पर कार्रवाई कर रहे है.

पलामू रेंज डीआईजी किशोर कौशल ने बताया कि आम लोगों के समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस कई स्तर पर पहल कर रही है. इसी कड़ी में यह समीक्षा शुरू की गई है कि वरीय अधिकारियों से मुलाकात करने वाले लोगों के आवेदनों पर क्या कार्रवाई की गयी है. इन समस्याओं से संबंधित एक डाटा तैयार किया जा रहा है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी किया जाएगा.

दरअसल, पलामू जिला में विभिन्न थानों में आम लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए थाना प्रभारी के बैठने का भी समय निर्धारित किया गया है. पलामू में थाना प्रभारी सुबह के 11 बजे से लेकर दो बजे तक थाना में ही बैठेंगे और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे.

इसे भी पढ़ें- Social Policing In Gumla: कोटाम में ग्रामीणों के साथ एसपी की बैठक, नक्सलियों के सरेंडर के लिए लोगों को किया प्रेरित

इसे भी पढ़ें- पश्चिमी सिंहभूम में बंदगांव के कुदाद्दी गांव पहुंचा जिला प्रशासन, कराये गये फुटबॉल व हॉकी मैच

इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस की विशेष पहल, अनाथ बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस, बच्चों के बीच बांटे केक और टॉफी