ETV Bharat / state

होली से पहले अवैध शराब पर एक्शन, चार तस्कर गिरफ्तार,चांदनी थाना क्षेत्र का मामला

सूरजपुर के चांदनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की गई है.पुलिस ने 33 लीटर अवैध शराब समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया.

Action on illegal liquor before Holi
होली से पहले अवैध शराब पर एक्शन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 7:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर : सूरजपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है. मामला चांदनी थाना क्षेत्र का है, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. आपको बता दें कि अलग-अलग बाइकों पर सवार चार लोग बोरे में भरकर मध्यप्रदेश से अवैध शराब लेकर आ रहे थे.

33 लीटर अवैध शराब जब्त

पुलिस ने जब संदिग्धों को रोका और तलाशी ली तो उनके पास से कुल 188 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई. जब्त शराब में 140 पाव गोवा और 48 पाव इम्पीरियल ब्लू शामिल हैं. कुल मिलाकर करीब 33 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

होली से पहले अवैध शराब पर एक्शन (Etv Bharat)

जिले में बाहर से शराब लाकर खपाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस सतर्क है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी- अभिषेक पैकरा,SDOP

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से की गई. मुखबिर से सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा गया.सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है.

होली से पहले अवैध शराब पर सख्ती, दो गिरफ्तार, 1 लाख 45 हजार का माल जब्त


अवैध शराब के खिलाफ सनोद के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई पाबंदी की गुहार

होली त्योहार को लेकर पुलिस हुई सख्त, 127 वाहन चालकों पर कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री पर नकेल