कवर्धा में अवैध रेत खनन और भंडारन पर पुलिस और खनिज विभाग का एक्शन
खनिज विभाग ने अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या रेत का भंडारण दिखाई दे तो इसकी सूचना प्रशासन को दें.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 29, 2026 at 10:51 AM IST
कबीरधाम: रेत का अवैध खनन और भंडारण करने वालों के खिलाफ जिला खनिज विभाग और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया है. टीम ने ग्राम खरहट्टा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2600 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की है. यह संयुक्त कार्रवाई खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम द्वारा की गई.
अवैध रेत खनन और भंडारन पर ज्वाइंट एक्शन
खनिज विभाग को मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने ग्राम खरहट्टा पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में रेत बिना वैध अनुमति के भंडारित पाई गई. इसके बाद अधिकारियों ने नियमानुसार पूरी रेत को जब्त कर लिया गया. अवैध खनन और भंडारण के प्रकरण में खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक जिला प्रशासन की निगरानी टीम विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर रही है ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर रोक लगाया जा सके.
खनिज विभाग की चेतावनी
जिला खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन या खनिजों के अवैध भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या रेत का अवैध भंडारण दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें.
प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर लगेगी रोक
जिला प्रशासन का कहना है, अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी, ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
कवर्धा में मूलनिवासी संघ का जंगी प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का मुक्की, गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा
कवर्धा के सरोधा डैम में हादसा, नहाने गया युवक लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
कवर्धा में जिला पंचायत सदस्य से मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराई गुंडों की परेड

