ETV Bharat / state

सरगुजा में शराब भट्ठियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, लाखों की देशी वाइन जब्त

जिला आबकारी विभाग ने ग्राम पंचायत खैरबार में दबिश देकर 6 भट्ठियों से लाखों का माल जब्त किया.

ILLEGAL LIQUOR DISTILLERIES
सरगुजा में शराब भट्ठियों पर ताबड़तोड़ एक्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 21, 2026 at 10:22 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: अवैध तरीके से शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ संभाग में लगातार कार्रवाई जारी है. आबकारी विभाग ने ग्राम पंचायत खैरबार में संचालित अवैध शराब भट्टियों पर दबिश देकर लाखों का माल जब्त किया है. कार्रवाई में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम भी शामिल रही. आबकारी विभाग के मुताबिक गांव में छह शराब भट्टियां लगाकार शराब बनाई जा रही थी. पुलिस ने मौके से शराब बनाने के काम में आने वाला महुआ जब्त किया है.

शराब भट्ठियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

आबकारी विभाग को मुखबिर से खैरबार में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद टीम ने अवैध शराब भट्टियों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान मौके पर 6 अवैध शराब भट्ठियां चलती पाई गईं. विभाग के अधिकारियों ने मौके से करीब 4700 किलो महुआ और 135 लीटर महुआ शराब बरामद की, जब्त अवैध शराब और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 48 हजार 500 बताई गई है.

सरगुजा में शराब भट्ठियों पर ताबड़तोड़ एक्शन (ETV Bharat)

कार्रवाई के दौरान हमें मौके से 4700 किलो महुआ और 135 लीटर महुआ शराब बरामद की, जब्त अवैध शराब और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 48 हजार 500 है: एल. के. गायकवाड, जिला आबकारी अधिकारी

खैरबार में खुली थी शराब भट्ठी

जिला प्रशासन के मुताबिक अंबिकापुर शहर का बढ़ता स्वरूप घुटरापारा से होते हुए अब खैरबार की सीमा तक पहुंच चुका है. शहर से दूरी बेहद कम होने और शाम होते ही शहर की तरफ से सैकड़ों वाहन रोजाना इस गांव में आते-जाते देखे जाते है. गांव के रास्ते में ही घुटरापारा मोहल्ला है. इस मोहल्ले में हर सौ मीटर में एक चखना सेंटर खुला हुआ.

Ambikapur district
लाखों की देशी वाइन जब्त (ETV Bharat)

जिला आबकारी विभाग की रेड

स्थानीय लोग बताते हैं कि शाम से रात 11 बजे तक इन दुकानों में भारी भीड़ जुटती है. शराबियों की भीड़ जुटने से यहां महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है. शराब पीकर कई बार लोग यहां हो हंगामा भी करते हैं. लोगों की शिकायत है कि शराब के नशे में यहां तेज रफ्तार में गाड़ी भी दौड़ाई जाती है. लगातार मिल रही इन शिकायतों के बाद जिला आबकारी विभाग ने ये एक्शन लिया है.

ब्रांडेड कंपनियों के खिलाफ सर्राफा व्यापारियों ने खोला मोर्चा, भ्रामक विज्ञापन पर रोक समेत कई मांग

15 अगस्त 2026: सरगुजा संभाग के MCB जिले में शहीदों के सम्मान के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सूरजपुर-अंबिकापुर में भी आयोजन

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : सीएम विष्णुदेव साय