ETV Bharat / state

एनएच जाम करके आतिशबाजी करने वालों पर कार्रवाई, बर्थ डे मनाकर यातायात बाधित करने का है मामला

सूरजपुर में बीच सड़क में बर्थडे मनाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है.आरोपियों ने एनएच जाम करके आतिशबाजी की थी.

ACTION AGAINST CELEBRATING BIRTHDAY
एनएच जाम करके आतिशबाजी करने वालों पर कार्रवाई (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 7:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर : अंबिकापुर–बनारस अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने और आतिशबाजी कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके पर उपयोग की गई दो कार को जब्त कर लिया गया है.

Action against celebrating birthday
आतिशबाजी पर करने वालों पर कार्रवाई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कानून से बढ़कर कोई नहीं है और सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. युवाओं से अपील है कि उत्सव मनाते समय कानून का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा एवं सुविधा का ध्यान रखें- प्रशांत ठाकुर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

एनएच जाम करके आतिशबाजी करने वालों पर कार्रवाई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

क्या था पूरा मामला ?

पूरा मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही के पास का है. 16 फरवरी की रात कुछ युवक बीच सड़क पर केक काटते, आतिशबाजी करते और जश्न मनाते नजर आए थे. इस दौरान सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे एम्बुलेंस सहित कई वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई.

एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई और अपराध पंजीबद्ध किया गया.जांच के बाद छह युवकों को अंबिकापुर से और एक आरोपी को लटोरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों को नगर में पैदल जुलूस के रूप में ले जाकर न्यायालय में पेश किया, ताकि आम जनता को कानून व्यवस्था का संदेश दिया जा सके.

अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पूर्व सांसद के कर्मचारी की हत्या का खुलासा

बेमेतरा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अवैध शराब बिक्री और जुआ सट्टा कारोबार पर एक्शन की मांग

सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप में लगाई आग, मच गई अफरा तफरी