ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला 'सरदार' गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा गया

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले युवक राजेंद्र राय उर्फ सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें

UNION MINISTER JITAN RAM MANJHI
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 22, 2026 at 12:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है. गिरफ्तार शख्स का नाम राजेंद्र राय उर्फ सरदार बताया जाता है. हालांकि इसकी गिरफ्तारी पटना से हुई है या नालंदा से, इसकी स्पष्ट तौर पर कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है.

मांझी को धमकी देने वाला गिरफ्तार: वहीं, गया एसपी ने राजेंद्र राय उर्फ सरदार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. विस्तृत जानकारी शीघ्र दिए जाने की बात भी कही है. बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धमकी देने जैसी बातें कही गई थी और आपत्तिजनक शब्दों का भी उपयोग किया गया था.

UNION MINISTER JITAN RAM MANJHI
जीतन राम मांझी (ETV Bharat)

गया पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई : यह वीडियो जब गया पुलिस के हाथ लगा, तो इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस की छानबीन शुरू हो गई. इस क्रम में प्राथमिकी दर्ज करने के तीसरे दिन गया पुलिस को सफलता मिली है. गया पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में आरोपित राजेंद्र राय उर्फ सरदार को गिरफ्तार कर लिया है.

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा गया: गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच गया ले जाया गया, जहां एसएसपी सुशील कुमार, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार और साइबर डीएसपी उससे पूछताछ कर रहे हैं.

"केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धमकी देने वाले आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गई है. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पूरी विस्तृत जानकारी दी जाएगी."- सुशील कुमार, एसएसपी गया

UNION MINISTER JITAN RAM MANJHI
जीतन राम मांझी (ETV Bharat)

हाल ही में विधायक ज्योति मांझी के साथ मोहनपुर इलाके में कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की की घटना हुई थी. इसी घटना को लेकर आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उग्र टिप्पणी की थी. विधायक की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को हिरासत में लिया था.

हम पार्टी ने भी उठाई थी सुरक्षा की मांग: विधायक ज्योति मांझी पर हुए हमले के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष नारायण मांझी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था. इसमें विधायक की सुरक्षा बढ़ाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी.

ये भी पढ़ें

अपनी ही सरकार पर बरसे मांझी, दारोगा को बताया एंटी-शेड्यूल कास्ट! जानें पूरा मामला

'जनसंख्या बढ़ाने में आदमी को संकीर्णता व्यक्त नहीं करनी चाहिए', धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर मांझी ने बदला गियर