महिलाओं को झांसे में लेकर जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी जिंदगी
खटीमा ने ज्वैलरी चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी से ज्वैलरी के रुपए भी बरामद किए हैं.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : December 28, 2025 at 7:02 AM IST
खटीमा: कोतवाली के चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में विवाह समारोह से लौट रही महिलाओं को कुछ लोगों ने झांसे में लेकर उनके जेवरात उड़ाने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से जेवरात बेच कर प्राप्त हुए एक लाख बीस हजार रुपए भी बरामद किए हैं. मामले पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद थाना गदरपुर क्षेत्र निवासी खालिद पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है.
शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस: खटीमा कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को झांसे में लेकर चोरी किए जेवरात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके कब्जे से जेवरात को बेचकर प्राप्त किए गए एक लाख बीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं.गौरतलब है की पांच दिसंबर को खटीमा कोतवाली के चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चकरपुर बाजार स्थित शादी समारोह से लौट रही दो महिलाओं को कुटरी के पास अज्ञात लोगों ने झांसे में लेकर सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.
जेवरात बेचे रुपए किए बरामद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी विमल रावत के निर्देशन में मामले के खुलासे के लेकर प्रभारी निरीक्षक खटीमा कोतवाली विजेंद्र शाह के नेतृत्व में टीम गठित की गई. गठित टीम ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी खालिद पुत्र लियाकत अली निवासी ठंडानाला गुलरभोज, थाना गदरपुर को ठंडानाला गुलरभोज गदरपुर से गिरफ्तार किया गया.
आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर: पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से महिलाओं को झांसे में लेकर चोरी किए जेवरातों को बेचकर प्राप्त रुपये बरामद किया. कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर बनाकर तत्काल कार्रवाई की जा रही है. जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे.
पढ़ें-

