ETV Bharat / state

पलामू में लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ओडिशा के बलांगिर से गिरफ्तार, प्रेम जाल में फंसाकर बनाया शिकार

पलामू के हुसैनाबाद में लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने ओडिशा के बलांगिर से गिरफ्तार किया है.

Palamu police accused arrested
पलामू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 8, 2026 at 6:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: लड़की से दुष्कर्म करके फरार चल रहे एक आरोपी को पलामू पुलिस ने ओडिशा के बलांगिर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पलामू की लड़की को आरोपी ने सबसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में आरोपी ने लड़की का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पीड़िता ने पुलिस से लगाई थी न्याय की गुहार

दरअसल, 9 दिसंबर को पलामू के हुसैनाबाद थाना में एक लड़की ने शिकायत की थी कि उसका अपहरण कर उसके ही प्रेमी ने दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म की घटना का आरोपी ने वीडियो भी वायरल किया है. पुलिस ने पूरे मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया और छापेमारी शुरू की. पुलिस की जांच में पता चला कि दुष्कर्म का आरोपी विजय धरुआ, ओडिशा के बलांगिर का रहने वाला है.

बहन के यहां छिपकर रह रहा था आरोपी

सबसे पहले पलामू पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विजय धरुआ, तेलंगाना के महबूबनगर में छिपा हुआ है. इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने सबसे पहले तेलंगाना के महबूबनगर में छापेमारी की, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला. उसके बाद पलामू पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा के बलांगिर के मोरीबहाल में अपने बहन के पास छिपा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी विजय को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने आरोपी विजय धरुआ को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. आरोपी लगातार लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था और दुष्कर्म की घटना का वीडियो वायरल कर रहा था: मोहम्मद याकूब, एसडीपीओ हुसैनाबाद

बता दें कि आरोपी विजय एवं लड़की के बीच नौकरी करने के दौरान जान पहचान हुई थी. इसी जान पहचान में प्रेम संबंध में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.

ये भी पढ़ें- कोडरमा में महिला से दुष्कर्म, चाकू दिखाकर बच्चे को मारने की दी धमकी

राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में आरोपी

चाईबासा में नाबालिग से यौन शोषण का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार