रुड़की: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
रुड़की पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की तलाश जारी है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 9, 2026 at 6:50 AM IST
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच अभी जारी है.
बताते चलें, एक महिला द्वारा रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उसका पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब छह माह पहले वह काम के लिए कोटद्वार गया था. महिला का आरोप है कि उसके पति का दोस्त उसके घर आया, घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी, उसके पति का दोस्त निवासी ग्राम जौरासी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी.
आरोप है कि उसमें कुछ नशीली चीज मिलाई गई थी, जिसे पीने के बाद वह बदहवास हो गई. आरोप है कि आरोपी ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाई गई. वहीं एक आरोपी वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा. महिला जब परेशान हो गई तो उसने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया. इस बात से नाराज युवक ने उसकी वीडियो वायरल कर दी.
जब महिला को इसका पता चला तो उसने पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की, उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.
निर्देश मिलते ही कोतवाली रुड़की पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर मामले की गहनता छानबीन शुरू की, जिसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जौरासी गांव से मुख्य आरोपी और उसके साथी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया. पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस का साफ कहना है कि इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
पढ़ें-

