ETV Bharat / state

लिफ्ट देकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक तकनीक से मिला सुराग, चोरी की बाइक का करता था इस्तेमाल

महिलाओं को लिफ्ट देकर लूटने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में है.आरोपी के खिलाफ पुलिस में पांच मामले दर्ज हैं.

accused flee after robbed women
लिफ्ट देकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 5:13 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के सुहेला और हथबंद क्षेत्र में महिलाओं को लिफ्ट देकर लूटने वाला आरोपी अब सलाखों के पीछे है. आरोपी सुनसान इलाकों में ले जाकर महिलाओं को डराता-धमकाता था और सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो जाता था. संयुक्त पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया.


लिफ्ट मांगने के बहाने बनाता था निशाना

लूट की शिकार 50 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई. महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपने मायके से लौटते समय बाइक सवार से लिफ्ट ली. बाइक चालक ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था. रास्ते में उसने भटभेरा के पास नर्सरी क्षेत्र में बाइक मोड़ दी और सुनसान जगह पर ले जाकर महिला को डराया-धमकाया.आरोपी ने महिला के पहने हुए सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम लूट ली और मौके से फरार हो गया. शिकायत पर सुहेला थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान सामने आया कि इसी तरह की तीन अन्य वारदातें सिमगा से हथबंद और सुहेला सड़क मार्ग के बीच हो चुकी हैं, जिनमें अकेली महिलाओं को लिफ्ट देकर लूटा गया था.

Accused Manoj Joshi
आरोपी मनोज जोशी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
संयुक्त टीम ने खंगाले सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल संयुक्त टीम का गठन किया.इसमें सुहेला थाना, हथबंद थाना और साइबर सेल के अधिकारी शामिल किए गए. टीम ने सिमगा, हथबंद और सुहेला मार्ग पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से जांच की. सड़क किनारे दुकानों, ढाबों और पेट्रोल पंपों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली गई. साइबर सेल की तकनीकी टीम ने घटनास्थलों के आसपास मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल संकेतों का विश्लेषण किया. कई दिनों की मशक्कत के बाद एक संदिग्ध मनोज जोशी की पहचान हुई.
लिफ्ट देकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आरोपी ने सुहेला और हथबंद थाना क्षेत्र में कुल 4 वारदातों को अंजाम दिया था. आरोपी के खिलाफ सुहेला में एक और हथबंद में तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा जिला दुर्ग में भी उसके खिलाफ चोरी के पांच मामले दर्ज हैं.आरोपी महिलाओं को गंतव्य तक छोड़ने का भरोसा देता था.इसके बाद बाइक से सुनसान जगह ले जाकर पेंचकश दिखाकर डराता था.लूट के बाद मौके से फरार हो जाता था.स्कॉर्फ की वजह से आरोपी को महिलाएं नहीं पहचान पाती थी- भावना गुप्ता,एसपी


आरोपी ने कबूला अपना जुर्म


संदेही के रूप में मनोज जोशी को हिरासत में लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में वो पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की गई.आखिरकार आरोपी ने महिला के साथ लूट की वारदात स्वीकार कर ली. आगे की पूछताछ में उसने ये भी बताया कि उसने हथबंद क्षेत्र में इसी तरीके से तीन अन्य महिलाओं को निशाना बनाया था.इन तीनों मामलों में भी पृथक-पृथक अपराध दर्ज किए गए हैं. इस तरह कुल चार सिलसिलेवार वारदातों का खुलासा हुआ.

accused flee after robbing women
महिलाओं को लूटकर फरार हो जाता था आरोपी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

घुमक्कड़ प्रवृत्ति का है आरोपी
लूट की वारदातों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी चोरी की थी. यह बाइक जिला दुर्ग से चोरी की गई थी.आरोपी का मूल निवास ग्राम कुकराचुंदा बताया गया है, लेकिन वह पिछले कई वर्षों से भिलाई क्षेत्र में रह रहा था. घुमक्कड़ प्रवृत्ति का होने के कारण वह लगातार ठिकाना बदलता रहता था. जिला दुर्ग में उसके खिलाफ चोरी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं.

होली पर बलौदाबाजार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति, हुड़दंग किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

स्ट्रीट वेंडर्स को सरकार देगी क्रेडिट कार्ड, जानिए कितनी होगी लिमिट और आवेदन का तरीका

धान की अंतर राशि पर सियासत तेज, भूपेश बोले ये मेहनत का है फल, बीजेपी ने बताया बड़ा किसान बड़ा मुनाफा