ETV Bharat / state

लखनऊ में शादी का झांसा देकर जेवर चोरी करने का आरोप; जेल भेजने की दी धमकी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 8, 2026 at 10:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में साजिश के तहत शादी का झांसा देकर जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोपियों पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है.





पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी विक्की, प्रेम समेत दो महिला के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पीड़िता का आरोप है कि, विक्की, प्रेम और एक महिला ने इस पूरी साजिश की पटकथा रची. आरोपियों ने बेटे के लिए शादी का रिश्ता सुझाया. आरोप है कि तीनों ने सहानुभूति बटोरने के लिए झूठ बोला कि युवती की सौतेली मां और पिता उस पर अत्याचार करते हैं. आरोपियों के दबाव में आकर बेटे और युवती की सगाई कर दी गई.



आरोप है कि ​सगाई के तीन महीने बाद आरोपी युवती को लेकर पीड़िता के घर पहुंचे. उन्होंने दावा किया कि युवती की जान को खतरा है, इसलिए उसे कुछ दिन यहां रहने दिया जाए. पीड़िता ने उसे घर की ऊपरी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दे दिया. आरोप है कि ​चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने रक्षाबंधन का दिन चुना.

आरोप है कि 8 अगस्त 2025 को जब पीड़िता अपने पति के साथ गोरखपुर गई थी और बेटा बाहर था, तब युवती ने तीनों आरोपियों के साथ मिलकर अलमारी से सारे पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए. 11 अगस्त को जब पीड़िता लौटी और जेवर गायब देख युवती से पूछा तो वह उग्र हो गई. आरोप है कि इस दौरान युवती ने सगाई तोड़ने और पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी और घर से निकल गई. ​पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने बाद में उनके घर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.


यह भी पढ़ें : लखनऊ में शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शोषण, दबाव बनाने पर दूसरी महिला से की कोर्ट मैरिज, FIR दर्ज