इटावा में 7 साल की बच्ची से रेप; पुलिस एनकांउटर में आरोपी गिरफ्तार
चॉकलेट का लालच देकर अंजाम दी शर्मनाक हरकत, बेटी ने आरोपी युवक की शर्मनाक हरकत के बारे में पिता को बताया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 11, 2026 at 9:47 AM IST
|Updated : January 11, 2026 at 10:59 AM IST
इटावा: जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज किया. इटावा पुलिस ने आरोपी को घटना के महज 3 घंटे के भीतर एकांउटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की. अभियुक्त ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई वह घायल हुआ. उपचार के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस एवं 2 खोखा कारतूस बरामद किए गए.
बता दें, पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दो बेटियां घर के बाहर खेल रही थी. आरोप है कि इस बीच पड़ोसी युवक प्रशांत आया और दोनों बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया. वहां उसने बड़ी बेटी के साथ शर्मनाक हरकत की. दोनों बच्चियां किसी तरह से वहां से बचकर घर आई. बेटियों ने आरोपी युवक की शर्मनाक हरकत के बारे में बताया.
जिसके बाद पिता ने थाने को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. साक्ष्य संग्रह के बाद आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया. इस बारे में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला 22 वर्षीय युवक आरोपी प्रशांत पुत्र रमेश चंद्र उर्फ लल्ला है, जो पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहा है.
ये भी पढ़ेंः माघ मेला 2026; संगम तट पर महिलाएं दान करती हैं केश, मां गंगा से मांगती हैं मन्नत, जानिये क्या है वेणी दान?

