ETV Bharat / state

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता; सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, लखनऊ में दबोचा

आरोपी के पास से ​पांच असली मार्कशीट, दो आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड और 1430 नकद बरामद किये हैं.

आरोपी आलोक तिवारी
आरोपी आलोक तिवारी (Photo credit: मीडिया सेल)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 8:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को गिरफ्तार युवक की पहचान कन्नौज के रहने वाले आलोक तिवारी के रूप में हुई है. आरोपी के पास से कई अंक पत्र और फर्जी आईडी बरामद हुई है. एसटीएफ अधिकारियों का दावा है कि आरोपी मेडिकल टेस्ट पास कराने का झांसा देकर एक से डेढ़ लाख रुपये की वसूली करता था.





एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति
एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति (Photo credit: मीडिया सेल)

एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सूचना मिली थी कि लखनऊ और आस-पास के जिलों में सेना भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को ठगा जा रहा है.​ 24 फरवरी को शाम 6:24 बजे, उस्मान चौक और सदर के बीच एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह एक युवक से उसके मूल दस्तावेज लेने आया था. आरोपी कन्नौज का रहने वाला है और फर्जी पहचान पत्र बनाकर ठगी करता था.

एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति
एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति (Photo credit: मीडिया सेल)

​पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिन लड़कों के हाथ कांपने की समस्या होती थी, उन्हें मेडिकल टेस्ट से एक घंटे पहले इंजेक्शन लगवा देता था, ताकि लक्षण छिप जाएं. गारंटी के तौर पर वह लड़कों की असली मार्कशीट अपने पास रख लेता था, ताकि वे बिना पैसे दिए भाग न सकें. जो लड़के अपनी मेहनत से पास हो जाते, उनके पैसे यह अपनी सेटिंग बताकर रख लेता था और जो फेल होते, उनके पैसे में से 10-20 हजार रुपये काटकर वापस कर देता था, ताकि कोई पुलिस से शिकायत न करे.




एसटीएफ ने आरोपी के पास से ​पांच असली मार्कशीट (विभिन्न छात्रों की), दो आधार कार्ड (एक फर्जी और एक असली), एक एटीएम कार्ड और 1430 नकद बरामद किये हैं. ​गिरफ्तार आरोपी आलोक तिवारी के खिलाफ थाना कैंट, लखनऊ में विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है.

यह भी पढ़ें : यूपी में किसानों के ट्रैक्टर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, Blinkit कंपनी के दो कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार