ETV Bharat / state

गुरुग्राम में पुलिस हिरासत में खुदकुशी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हरियाणा के गुरुग्राम के फर्रूखनगर में पुलिस हिरासत में आरोपी ने खुदकुशी कर ली है. मामले में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है.

Accused Mohammad Asif committed suicide in police custody in Farrukhnagar Gurugram
गुरुग्राम में पुलिस हिरासत में खुदकुशी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 27, 2025 at 10:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम के फर्रूखनगर अपराध शाखा की हिरासत में 22 वर्षीय मोहम्मद आसिफ की मौत के मामले में शनिवार को परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हवालात में खुदकुशी : पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर हवालात में बंद आसिफ ने आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है. बता दें कि आसिफ के खिलाफ चोरी के आठ मामले दर्ज थे, जिनमें से चार में उसे सजा हो चुकी थी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

चाचा ने लगाए आरोप : मृतक के चाचा अलीजान ने आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मी आसिफ को रामपुरा स्थित घर से उठाकर ले गए और पैसों की मांग की. परिजनों ने पुलिस पर अवैध हिरासत और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस का दावा है कि आसिफ को 27 दिसंबर को फर्रूखनगर मोड़ से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस प्रवक्ता संदीप की माने तो मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पुलिसकर्मियों एआई राजेश, सिपाही प्रवीन, प्रीतम, प्रवीन को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम : शनिवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें शरीर के हाथ और कंधे पर हल्की चोट के निशान पाए गए. पोस्टमार्टम बोर्ड के चेयरमैन डॉ. दीपक माथुर के अनुसार विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - चरखी दादरी में दंपत्ति ने की खुदकुशी, मौके से मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम

ये भी पढ़ें - करनाल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, पंजाब के शख्स पर 22 मामले थे दर्ज, 7 साल की हुई थी सजा

ये भी पढ़ें - रेवाड़ी में पति-पत्नी ने एक साथ किया सुसाइड, खिड़की से पड़ोसी ने देखा तो रह गया दंग