ECL राजमहल परियोजना में हुए गोलीकांड का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा में ECL राजमहल प्रोजेक्ट में दहशत फैलाने के इरादे से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Published : December 30, 2025 at 5:55 PM IST
|Updated : December 30, 2025 at 6:00 PM IST
गोड्डाः ललमटिया थाना क्षेत्र के ईसीएल (Eastern Coalfields Limited) राजमहल परियोजना में दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना को दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा लालघुटवा डंप साइट में फायरिंग एवं आगजनी करके अंजाम दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महगामा चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में तत्काल एक एसआईटी का गठन किया गया.
पुलिस ने हथियार किए बरामद
टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया. दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं टीम घटना में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की संभावना समेत अन्य सभी बिंदू पर भी गहराई से अनुसंधान कर रही है.
गिरफ्तार अभियुक्त में मो. आरिफ जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है और जो थाना ललमटिया का रहने वाला है, दूसरा अपराधी मो. इम्तियाज अंसारी है जिसकी उम्र लगभग 33 वर्ष है और यह बड़ा भोड़ाय, थाना ललमटिया का रहने वाला है.
उनके पास से जो सामान जब्त किया गया है उसमें देसी कट्टा, दो खोखा, दो मोबाइल फोन और कांड में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन की मोटरसाइकिल शामिल है. साल के आखिर में हुई इस घटना की तेजी से हुई जांच से पुलिस को राहत मिली है.
ये भी पढ़ें-
रांची में कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल सिंह गिरोह ने मांगे थे 5 करोड़ रुपये
ईसीएल राजमहल परियोजना मे फायरिंग, अपराधियों ने डोजर जलाने का भी किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
लापता कोलकर्मी रोहन कोल के परिजनों ने ECL दफ्तर के सामने दिया धरना, कहा- पिता दो या मुआवजा

