ETV Bharat / state

रोहतक में पुलिस मुठभेड़ कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग का आरोपी घायल, पीजीआई में भर्ती

रोहतक में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

ENCOUNTER IN ROHTAK
रोहतक में पुलिस मुठभेड़ (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 21, 2026 at 2:43 PM IST

|

Updated : June 21, 2026 at 2:53 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतकः महम से कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. खरकड़ा गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी. पुलिस के अनुसार आरोपी 20 से 22 साल की उम्र का है और सुमित उर्फ छोटा हाथी गैंग से संबंध रखता है. हालांकि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किस रंजिश के चलते विधायक कार्यालय पर फायरिंग की गई थी. पुलिस ने घायल बदमाश को पीजीआई में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है.

क्या है मामलाः शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशो ने महम से कांग्रेस के विधायक बलराम डांगी के महम स्थित कार्यालय पर करीबन चार राउंड फायरिंग की थी. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें ठीक पुलिस स्टेशन के सामने बेखौप बदमाश फायरिंग करके आसानी से चले जाने के बाद यह घटना पुलिस के लिए भी सिर दर्द बन गई. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

रोहतक में पुलिस मुठभेड़ कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग का आरोपी घायल (ETV Bharat)

एफएसएल टीम कर रही है जांचः पुलिस के अनुसार बदमाश सुमित उर्फ छोटा हाथी गैंग से संबंध रखता है और खरकड़ा गांव के पास एक रास्ते पर बाइक से जा रहा था जिसकी भनक पुलिस को लगी. मौके पर पहुंची ने बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. रक्षात्मक कार्रवाई में पुलिस की ओर से फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई. वहीं सूचना पाकर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

क्या बोले पुलिस अधिकारीः महम के डीएसपी तरुण शर्मा ने बताया कि "सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकेबंदी की. पुलिस को सूचना मिली थी की फायरिंग करने वाले दो में से एक बदमाश बाइक से महम की तरफ किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा है. पुलिस ने नाकाबंदी की तो आरोपी ने बाइक भगा ली, जिसका पीछा करने पर बाइक फिसल गई और आरोपी खेत की तरफ भाग गया. वहीं दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें युवक के पैर में गोली लगी है. उसे घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती करवाया गया."

बड़ा सवाल, क्यों की गई फायरिंगः पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग से जुड़ा हुआ है और लाखन माजरा का रहने वाला है लेकिन पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि आखिर विधायक के कार्यालय पर फायरिंग क्यों की गई थी. हालांकि सीसीटीवी में दिख रहा दूसरा बदमाश अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि कल महम से कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर देर रात चार राउंड फायरिंग हुई थी जो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई घटना ठीक महम पुलिस स्टेशन के सामने हुई है ऐसे में पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे थे.

बाइट:-तरुण शर्मा डीएसपी महम।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर फायरिंग मामला, एसआईटी का गठन, CCTV फुटेज में बाइक पर दिखे आरोपी
Last Updated : June 21, 2026 at 2:53 PM IST