ETV Bharat / state

धनबाद में SBI सीएसपी से लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

धनबाद में एसबीआई के CSP संचालक से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है.

Robbery Accused Arrested
SBI सीएसपी से लूट का खुलासा (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 24, 2026 at 9:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: जिले के टुण्डी थाना क्षेत्र के कमारटीह में एसबीआई के CSP संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

हथियार के दम पर लूटे थे पैसे

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी डीएन बंका ने बताया कि यह घटना 13 अप्रैल की दोपहर लगभग 2:50 बजे की है. उस समय तीन अपराधी सफेद गमछे से चेहरा ढककर CSP संचालक सुनील मुर्मू की दुकान में घुसे थे. हथियार का डर दिखाकर अपराधियों ने करीब 78 हजार 750 रुपये लूट थे और मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

जानकारी देते डीएसपी डीएन बंका (Etv bharat)

घटना के बाद तुरंत सक्रिय हुई थी पुलिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए टुण्डी थाना में कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की गहन जांच की.

दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस

जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी निवासी डिग्गू गोप को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने दो अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल घटना के समय पहने गए जूते और 1,120 रुपये नकद बरामद किए हैं.

सभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है पुलिस

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़कर मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- रिकवरी एजेंट से लूट का खुलासा, लूटकांड को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार

हेलमेट पहने अपराधियों ने 'अपना मार्ट' में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

गिरिडीह में देर रात मुख्यालय से 60 किमी दूर पहुंचे एसपी, अचानक जांचने लगे जेवर दुकानों की सुरक्षा