रुद्रपुर भड़काऊ भाषण मामला, आरोपी मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार
उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बीते दिनों कथित भड़काऊ भाषण देने का मामला सामने आया था, जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : August 29, 2026 at 7:45 PM IST
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. इस मामले में पुलिस ने रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
मुफ्ती मुजीब का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मुफ्ती मुजीब ने मदरसों को लेकर कथित तौर पर चेतावनी दी थी. पुलिस ने देर रात तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और विभिन्न पहलुओं की जांच के बाद आरोपी मुफ्ती मुजीब को हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद ही मुफ्ती मुजीब की गिरफ्तार की गई.
उत्तराखंड में नहीं चलेगी कट्टरपंथी सोच, यह प्रदेश किसी मौलाना के कहने से नहीं चलेगा।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 28, 2026
देवभूमि की शांति और सौहार्द से कोई समझौता नहीं होगा। pic.twitter.com/Hitrw3zXc9
मदरसों को बंद करने को लेकर दी थी कथित चेतावनी: मुफ्ती मुजीब पर आरोप है कि उन्होंने रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर मदरसों को बंद करने को लेकर चेतावनी देते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक व भड़काऊ बयान दिए थे. भाषण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी.
पुलिस ने की वीडियो की जांच: जानकारी के अनुसार बुधवार को जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर एक सभा आयोजित की गई थी. सभा में रामपुर जिले के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब ने भाषण दिया था. अगले दिन गुरुवार को सभा के दौरान दिए गए भाषण का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच शुरू कर दी.
रुद्रपुर त्रिशूल चौक भड़काऊ भाषण मामला, सख्त हुये सीएम धामी, जानिये क्या कहा @pushkardhami @ukcmo @BJP4UK @INCUttarakhand @UdhamSNagarPol
— ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) August 28, 2026
खबर के लिए क्लिक करेंhttps://t.co/huH4Pmka63 pic.twitter.com/wmOXzBlJgI
पुलिस के मुताबिक वीडियो में मुफ्ती मुजीब मदरसों को लेकर बयान देते दिखाई दे रहे थे. उन्होंने मदरसों के संबंध में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि मदरसों में लोगों को शिक्षा दी जाती है और किसी के साथ जुल्म, ज्यादती अथवा चोरी न करने की सीख दी जाती है.
ईदगाह की भूमि वापस करने की भी मांग की थी: पुलिस के अनुसार भाषण के दौरान उन्होंने मदरसों को बंद किए जाने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी. इसके अलावा वीडियो में वह ईदगाह की भूमि वापस करने की मांग करते हुए भी नजर आ रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.
पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया: पुलिस टीम ने त्रिशूल चौक और आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके साथ ही सभा के दौरान मौजूद लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई गई. पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में देर रात तक जांच की गई. पुलिस ने इसके बाद मुफ्ती मुजीब को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी.
रम्पुरा चौकी प्रभारी के अनुसार पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है. वहीं क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई की. त्रिशूल चौक पर एकत्रित लोगों और घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गई. सीसीटीवी फुटेज की भी गहनता से पड़ताल की गई. इसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा.
-विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी-
पढ़ें--

