ETV Bharat / state

चमोली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां 15 साल का नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया.

chamoli
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 25, 2026 at 1:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चमोली: उत्तराखंड में लगातार बढ़ता अपराध का ग्राफ एक चिंता का विषय बना हुआ है. आये दिन हत्या, बलात्कार और गुंडागर्दी की तमाम घटनाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता में भी भय का माहौल बना हुआ है.

बात सूबे की राजधानी देहरादून की करें या फिर तमाम पहाड़ी जिलों की आए दिन इस प्रकार की कोई न कोई घटना सामने आ रही है. मानों अपराधियों के मन से कानून का ख़ौफ़ समाप्त हो चुका हो, बीते दिन उधम सिंह नगर से एक महिला के साथ उसके ही देवर के सामने गैंगरेप की घिनोनी वारदात को अंजाम दिया था तो वहीं श्रीनगर गढ़वाल पुलिस ने भी मानसिक रुप से कमजोर युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास में एक आरोपी को कल गिरफ्तार किया था.

वहीं अब चमोली जनपद के जिला मुख्यालय गोपेश्वर से भी एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आई है. गोपेश्वर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को एक व्यक्ति ने कोतवाली गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 फरवरी की रात गौरव सेंजवाल पुत्र स्व श्याम दास निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर उम्र 23 वर्ष उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है.

बताया कि आरोपी ने युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घिनौना कृत्य किया. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में धारा 65,137(2), 315(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया.

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने नाबालिग लड़की के साथ हुए इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर को अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये. साथ ही नाबालिग के साथ हुए इस घिनौने अपराध को लेकर निर्देश दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी में कोई देरी नहीं होनी चाहिए.

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया व अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू किए गए. गोपेश्वर पुलिस की तत्परता से अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं चमोली पुलिस का कहना है कि वह न केवल अपराधों की रोकथाम के प्रति गंभीर है, बल्कि महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कटिबद्ध भी है.

पढ़ें---