नाबालिग को घर से भागकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
देहरादून पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : December 27, 2025 at 8:23 PM IST
देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया.
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 साल के आरोपी का पिता इलाके में वैध (डॉक्टर) का काम करता है. आरोपी भी अपने पिता की दुकान बैठा करता था. इस दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की से हुई. दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे.
आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की को उसके घर के पास से लिया और देहरादून आईएसबीटी पहुंचा. आईएसबीटी से बस पकड़कर आरोपी, लड़की को लेकर सहारनपुर चला गया. आरोपी का दोस्त ही दोनों को आईएसबीटी पर बस में बैठाने के लिए गया था.
इंस्टाग्राम पर हो रही थी बात, मां ने डांटा तो घर से निकली: पुलिस ने बताया कि आरोपी, नाबालिग लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था. इस बात का पता जब लड़की की मां को लगा तो उन्होंने अपनी बेटी का डाटा.
पीड़िता के चाचा का कहना है कि जब इंस्टाग्राम पर बातचीत बंद हो गई तो आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया और उसे अपने दोस्त के साथ लेकर देहरादून आईएसबीटी पहुंच गया, जहां से दोनों सहारनपुर निकल गए.
चाचा का यह भी कहना है कि लड़की ने वापस आकर उन्हें बताया कि जब वह बाहर आरोपी से मिली थी तो उसने घर जाने की बात कही थी, लेकिन आरोपी उसे सहारनपुर ले गया. थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया है कि 21 दिसंबर को पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
पुलिस टीम ने आज नाबालिग लड़की को आरोपी के साथ अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से बरामद किया. आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ सहारनपुर ले गया था, जिसके द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया. साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
पढ़ें---

