70 वर्षीय महिला से मारपीट व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
वृद्ध महिला से मारपीट और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Published : June 24, 2026 at 5:14 PM IST
नूंह: जिले के सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और कथित दुष्कर्म के मामलें में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ काला पुत्र असरु के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है.
वारदात के समय जंगल में गई थी महिलाः नूंह के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि "कुछ दिन पहले नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी." शिकायत के अनुसार घटना के समय पीड़िता का परिवार पुन्हाना क्षेत्र के एक गांव में गया हुआ था और महिला घर पर अकेली थी. दोपहर के समय वह अपनी गाय चराने के लिए जंगल की ओर गई थी, जहां गांव के ही दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया.
महिला के आरोपियों ने की मारपीटः आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला बेहोश हो गई. बाद में ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, जिन्होंने परिजनों को सूचित किया. इसके बाद पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया.
क्या बोले पुलिस अधिकारीः पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि "मामलें की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है." उन्होंने बताया कि "जांच पूरी होने के बाद मामलें से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा."

