ETV Bharat / state

कोर्ट में पेशी पर लाया गया आरोपी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, आधे घंटे बाद दोबारा आया हाथ

उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. कोर्ट परिसर से एक आरोपी पुलिस की हिरासत से भाग गया.

bazpur
पुसिल के हाथ आया आरोपी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 21, 2026 at 10:26 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस हिरासत से आरोपी को भागने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी को कोर्ट में पेश पर लगा गया था, तभी वो पुलिस को चमका देकर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से आरोपी को आधे घंटे के अंदर ही दोबार से पकड़ लिया. घटना का वीडियो सोशल भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम टांडा डालचंद निवासी अमित सिंह को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार के बाद आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट में बाजपुर लगाया गया था. बताया जा रहा है कि अदालत परिसर के पास अचानक आरोपी युवक पुलिस हिरासत से निकलकर भाग खड़ा हुआ.

कोर्ट में पेशी पर लाया गया आरोपी फरार, आधे घंटे बाद दोबारा आया हाथ (VIDEO-ETV Bharat)

आरोपी के फरार होते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल का दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था. आगे-आगे आरोपी और पीछे-पीछे पुलिसकर्मी दौड़ते नजर आए. भागते-भागते आरोपी एक खाली मैदान की ओर पहुंच गया, जहां कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे.

पुलिसकर्मियों ने युवकों से मदद की अपील की. स्थानीय युवकों ने भी तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने में सहयोग किया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दोबारा हिरासत में लेकर न्यायालय परिसर लाया गया, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक के पीछे दौड़ते दिखाई दे रहे हैं. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बाजपुर के क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि सुरक्षा में चूक पाए जाने पर संबंधित कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

वहीं स्पन्न कुमार एसपी काशीपुर ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है और पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस विभाग ने भविष्य में ऐसी चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की बात कही है.

घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग और अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला पुराने विवाद की रंजिश से जुड़ा हुआ है.वहीं उत्तराखंड यूपी बॉर्डर पर बीते बृहस्पतिवार को डिबडिबा निवासी आशु नामक युवक पास के एक मैदान में क्रिकेट खेलने गया था. इसी दौरान उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि देर शाम प्रीत कॉलोनी, बिलासपुर (जिला रामपुर) निवासी प्रेम कुमार साहनी अपने साथियों के साथ आशु के घर पहुंच गया और वहां फायरिंग कर दी.

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. प्रेम कुमार साहनी के खिलाफ बिलासपुर थाने में हत्या के प्रयास के आरोप में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मेट्रोपोलिस के पास साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जहां कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान दो युवकों ने तमंचा निकालकर लोगों को डराने का प्रयास किया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना डायल 112 पर मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

बीती देर रात पुलिस ने जिला रामपुर के प्रीत कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार साहनी और कृष्णानगर, गदरपुर निवासी विजयपाल को फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान प्रेम कुमार के पास से एक तमंचा बरामद हुआ. पूछताछ में सामने आया कि क्रिकेट विवाद में फायरिंग की घटना को भी प्रेम कुमार ने ही अंजाम दिया था. सीओ सिटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.

पढ़ें---