ETV Bharat / state

‎बूंदी में मत्स्य भगवान की शोभायात्रा में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 ग्रामीण घायल‎

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर के सामने अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति आ गया था, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया.

Policeman writing a report
रिपोर्ट लिखते पुलिसकर्मी (ETV Bharat Bundi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 22, 2026 at 5:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बूंदी: धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच रविवार को शहर में निकाली जा रही भगवान मत्स्य की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 15 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से दो से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायल एक ही गांव गोपालपुरा के निवासी हैं.

‎कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक बनवारी लाल ने बताया कि बूंदी में मीणा समाज द्वारा रविवार को भगवान मत्स्य की शोभायात्रा निकाली जा रही थी. गोपालपुरा गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शोभायात्रा में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे प्रसादी के लिए मंदिर की ओर जा रहे थे. तभी ट्रैक्टर के आगे अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति के आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया. चालक ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई.

पढ़ें: झालावाड़ में पलटी धनिया से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, छह किसान घायल, दो की हालत गंभीर, भीलवाड़ा में दो की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली में पुरुष और युवक सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रमेश आर्य पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. ‎पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

पढ़ें: ​बहरोड में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

‎एएसआई ने बताया कि घायलों में लेखराज पुत्र घासी लाल मीणा, अंशुल पुत्र गबूर मीणा, दीपक पुत्र महावीर मीणा, आकांक्षा पुत्र हेमराज मीणा, गौरव पुत्र मुकेश मीणा, राकेश पुत्र देवलाल मीणा, पंकज पुत्र बनवारी लाल, प्रदीप पुत्र बनवारी लाल, हनुमान पुत्र भंवर लाल, अभिषेक पुत्र रमेश मीणा, दीपू पुत्र शेखर, अनिल पुत्र महावीर मीणा, हरिप्रसाद पुत्र शमशेर मीणा, लोकेश पुत्र नंद किशोर और प्रशांत पुत्र भेरूलाल मीणा शामिल हैं. इनमें से तीन की हा