ETV Bharat / state

बलौदा बाजार में स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में हादसा, 31 साल के मजदूर की गई जान

हादसा काम के दौरान हुआ. मृतक मजदूर के साथियों ने विरोध में प्लांट और प्रबंधन का घेराव किया, मुआवजे की मांग की.

WORKER DIED IN PLANT
31 साल के मजदूर की गई जान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 6, 2026 at 10:41 PM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 10:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंद्रकांत वर्मा की रिपोर्ट

बलौदा बाजार: जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की इकाई में हादसा हो गया. हादसे में 31 साल के मजदूर की जान चली गई. मजदूर की मौत के बाद काम कर रहे साथी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन पर उतर आए. नाराज मजदूरों ने प्रबंधन और प्लांट का घेराव किया. साथी मजदूरों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब लंच के बाद लोग वापस काम पर पहुंचे. मृतक मजदूर का नाम तोष कुमार ध्रुव था. तोष बलौदा बाजार के कोलियारी का रहने वाला था. तोष के साथियों ने बताया कि वह वेल्डर के हेल्पर के रुप में काम करता था. तोष के ऊपर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. उसकी मौत से पूरा परिवार और गांव सदमे में है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तोष कुमार ध्रुव लंच के बाद काम पर लौटा. तभी वह हादसे का शिकार होकर गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे की सूचना तत्काल दूसरे मजूदरों ने प्रबंधन को दी. आनन-फानन में घायल मजदूर को बलौदा बाजार जिला ले जाया गया. लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मजदूर को रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया. परिजन और साथी मजदूर तोष कुमार ध्रुव को लेकर मेकाहारा गया. लेकिन इलाज के दौरान तोष ने दम तोड़ दिया.

31 साल के मजदूर की गई जान (ETV Bharat)



हादसे के बाद प्रदर्शन

मजदूर की मौत की खबर फैलते ही फैक्ट्री परिसर में तनाव का माहौल बन गया. स्थानीय लोग, मजदूर और मृतक के साथी कर्मचारी बड़ी संख्या में फैक्ट्री के बाहर जुट गए. लोगों का आरोप था कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है. मजदूरों की जान की कीमत पर उत्पादन कराया जा रहा है. आक्रोशित लोगों का गुस्सा देख मौके पर पुलिस प्रशासन को बुलाने की सूचना दी गई.

WORKER DIED IN PLANT
31 साल के मजदूर की गई जान (ETV Bharat)


कंपनी प्रबंधन की ओर से संदीप पाटिल, डीजीएम एवं प्रोजेक्ट हेड का बयान

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से बयान सामने आया है. संदीप पाटिल, डीजीएम एवं प्रोजेक्ट हेड ने बताया कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है और कंपनी मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है.

यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. कंपनी प्रबंधन मृतक के परिवार के साथ है. नियमानुसार मुआवजा देने को लेकर चर्चा की गई है और हर संभव सहायता की जाएगी. मामले की आंतरिक जांच भी कर रहे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: संदीप पाटिल, डीजीएम, प्रोजेक्ट हेड

मुआवजे की मांग

हादसे के बाद से मृतक के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. परिजन गहरे सदमे में हैं. गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि तोष कुमार परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसकी मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर संकट आ गया है. लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष का काउंटडाउन, संगीता बनाम छन्नी में जोर आजमाइश, ढाई साल से पद है खाली
गोगुंडा में फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों की साजिश नाकाम, भारी संख्या में हथियार और बारुद बरामद

बलौदा बाजार में दर्दनाक हादसा, वेयरहाउस में बोरियों के नीचे दबकर गई 2 मासूमों की जान

Last Updated : January 6, 2026 at 10:48 PM IST