ETV Bharat / state

लातेहार में एसीबी की कार्रवाई, गारू प्रखंड का अंचल अमीन रिश्वत लेते गिरफ्तार

लातेहार में गारू प्रखंड के अंचल कार्यालय में अमीन को एसीबी ने गिरफ्तार किया है.

ACB arrested Block Amin while taking bribe of Garu block in Latehar
ACB के शिकंजे में अंचल अमीन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 13, 2026 at 2:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लातेहारः जिला के गारू अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल अमीन मुनिदेव सिंह को पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. अंचल अमीन एक व्यक्ति से जमीन मापी के नाम पर रिश्वत ले रहा था. इस संबंध में पूछने पर एसडीएम विपिन दुबे ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से उन्हें अंचल अमीन की गिरफ्तारी की सूचना मिली है.

दरअसल गारू प्रखंड क्षेत्र में रहने वाले विशाल कुमार को अपने जमीन को ऑनलाइन करवाना था. इसके लिए सभी प्रकार के कागजी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकारी शुल्क की रसीद भी कटवा ली थी. परंतु अंचल अमीन जमीन मापी के बदले लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे. काफी परेशान होकर सूचक में इसकी सूचना पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो को दी और मदद की गुहार लगाई.

ACB arrested Block Amin while taking bribe of Garu block in Latehar
अमीन रिश्वत लेते गिरफ्तार (ETV Bharat)

शिकायत के बाद एसीबी की टीम में अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला कि सूचक के द्वारा जो आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह सत्य है. अंचल अमीन के द्वारा कम से कम 7 हजार रुपए रिश्वत की मांग की. इसके बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर सूचक को 7 हजार रुपए देकर अंचल अमीन के पास भेजा. अंचल अमीन ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लिए वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अंचल अमीन की गिरफ्तारी की पुष्टि एसडीएम विपिन दुबे ने की है.

अंचल कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा!

बता दें कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. जमीन से संबंधित किसी भी कार्य के लिए बिना रिश्वत दिए काम होना काफी मुश्किल होता है. अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार से संबंधित सूचना भी लगातार आते रहती है और प्रशासनिक स्तर पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है. इसके बावजूद अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. बता दें कि जिला में कई प्रखंडों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अमीन की नियुक्ति की गई है.

इसे भी पढ़ें- पलामू में रोजगार सेवक मनरेगा के योजना में मांग रहा था घूस, एसीबी ने किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें- चतरा में एसीबी की कार्रवाई, 10 हजार रुपए घूस लेते जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें- स्वच्छ भारत मिशन में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर 25 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार