ETV Bharat / state

ACB Action : घड़साना थाने में एसीबी का बड़ा ट्रैप, रिश्वत लेते SI रामेश्वर लाल गिरफ्तार

एफआर लगाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप. कार्रवाई के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया.

ACB Action in Sriganganagar
रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार (ETV Bharat Sriganganagar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 25, 2026 at 12:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीगंगानगर: जिले के घड़साना थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बीकानेर एसीबी की टीम ने घड़साना पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामेश्वर लाल बिश्नोई को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ ट्रैप किया. कार्रवाई के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया और कई पुलिसकर्मी मौके से बाहर निकल गए.

पुलिस के अनुसार यह रिश्वत साल 2025 के एक पुराने मामले में एफआर लगाने की एवज में मांगी गई थी. परिवादी से पहले 50 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसके बाद सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ. परिवादी की शिकायत पर ACB बीकानेर ने मामले का सत्यापन किया और योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया.

पढ़ें : ACB ने स्वास्थ्य निरीक्षक व निजी व्यक्ति को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

कार्रवाई एडीशनल एसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई. ACB की टीम ने आरोपी SI को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया और उसके कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किए. फिलहाल, घड़साना थाने में ACB की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई और पूछताछ जारी है.

एडीशनल एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर रामेश्वर लाल के पास मामले की जांच थी. जांच में एफआर लगाने के बदले परिवादी से रिश्वत मांगी गई थी. शिकायत के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन किया और सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि बरामद रिश्वत राशि जब्त कर ली गई है तथा मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.