DUSU EC Election 2025: एबीवीपी ने डूसू कार्यकारिणी समिति चुनाव में मारी बाजी, 10 में से 6 सीटें जीती
एबीवीपी के विजयी उम्मीदवारों में अंकित, आर्य तंवर, सिद्धार्थ चौधरी, मोहित यादव, पार्थ त्यागी और जयदीप शामिल.

Published : November 14, 2025 at 7:30 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की एग्जीक्यूटिव कमेटी (EC) 2025-26 के लिए मतदान शुक्रवार को सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक चली. इसके बाद, दोपहर 2:30 बजे मतगणना शुरू हुई, जिसका परिणाम शाम 5 बजे जारी कर दिया गया. चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
एग्जीक्यूटिव कमेटी के नए सदस्यों से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है. कुल 150 वोट में से 148 वोट पड़े. कॉलेजों से चुने गए सेंट्रल काउंसलरों ने मतदान में हिस्सा लिया.
चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि एग्जीक्यूटिव कमेटी चुनाव के लिए कुल 21 नामांकन भरे गए थे. इनमें एक महिला उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के निर्विरोध चुन ली गई, क्योंकि महिलाओं के लिए दो सीटें आरक्षित थीं और केवल एक ही महिला उम्मीदवार ने नामांकन किया था. बाकी 20 उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में नौ प्रत्याशी विजयी रहे. कुल 10 सदस्य DUSU कार्यकारिणी में चुने गए हैं. एबीवीपी ने सबसे अधिक 6 सीटों पर जीत दर्ज की. एबीवीपी के विजयी उम्मीदवारों में अंकित, आर्य तंवर, सिद्धार्थ चौधरी, मोहित यादव, पार्थ त्यागी और जयदीप शामिल हैं.
यह 10 उम्मीदवार चुने गए: जन्नत (SPM College), अंकित (Department of Buddhist Studies), आर्या तंवर (College of Vocational Studies), आरव (Dept. of Buddhist Studies), दीपक यादव (Shaheed Bhagat Singh College), सिद्धार्थ चौधरी (Dept. of Buddhist Studies), मोहित यादव (Sri Aurobindo College), पार्थ त्यागी (Sri Aurobindo College), शब्द नागर (Satyawati College) और जयदीप पोटलिया (ARSD College) ने जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें:

