ETV Bharat / state

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अभिमन्यु होंगे अध्यक्ष, नजदीकी अंतर से किसे हराया...जानिए

संघ चुनाव में 639 में से 619 ने मतदाताओं ने डाले वोट. विजेता को मिले 240 वोट. निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे जो​गेंद्र सिंह.

newly elected President of the Secretariat Service Officer Association
सचिवालय सेवा अधिकारी संघ चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : September 1, 2026 at 8:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में अभिमन्यु शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जोगेंद्र सिंह को 10 वोट से हराया. अभिमन्यु शर्मा को 240 और जोगेंद्र सिंह को 230 वोट मिले, जबकि पवन शर्मा को 11 और शिवजी राम जाट को 137 मत मिले. अध्यक्ष पद के लिए कुल 639 में से 619 मत पड़े, जबकि एक वोट निरस्त हो गया.

चुनाव अधिकारी केआर मीणा ने अभिमन्यु शर्मा की जीत की घोषणा करने के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मीणा ने बताया कि सुबह 11 बजे अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ था. सचिवालय के स्वागत कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया था. शाम 4 बजे तक मतदान चला. उसके बाद मतगणना हुई और चुनाव परिणाम जारी किया गया.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा बोले... (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें: अभिमन्यु शर्मा चुने गए सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष, 58 वोटों से जीता चुनाव

जीत के बाद बोले अध्यक्ष: अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद अभिमन्यु शर्मा ने कहा, मैं दूसरी बार चुना गया हूं. पिछले साल जो काम किए, उसका फल मतदाता ने दिया है. मतदाताओं को मालूम था कि मैं सरकार में काम करने की क्षमता रखता हूं. यह जीत मेरी नहीं, तमाम सचिवालय सेवा अधिकारियों की जीत है.

कल दाखिल किया पर्चा: राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे. सोमवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय था. अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया. दोपहर 3 बजे नाम वापसी के समय देवेंद्र शुक्ला ने नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद मैदान में चार प्रत्याशी रहे.

पढ़ें: सीएम शर्मा ने कर्मचारियों से कहा- सचिवालय जनता की समस्याओं का अंतिम पड़ाव, जवाबदेही से काम करें

हर साल होते हैं संघ के चुनाव: राजस्थान शासन सचिवालय में कर्मचारी संघ, सहायक कर्मचारी संघ और सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के चुनाव प्रतिवर्ष होते हैं. हालांकि, इनमें केवल अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होती है. सभी संघों में अध्यक्ष के निर्वाचन होने के बाद वह अपने हिसाब से कार्यकारिणी बनाता है. उसमें महामंत्री, सचिव, कार्यालय सचिव और सदस्य मनोनीत किए जाते हैं.

पढ़ें: सचिवालय में बापू की प्रतिमा बनी सियासत का मंच! मूर्ति के नीचे धरने पर बैठा अधिकारी संघ