ETV Bharat / state

हांसी चानौत जल विवाद: आंदोलन को अभय चौटाला का समर्थन, बोले- "SYL का पानी मिले बिना हरियाणा का पानी आगे नहीं जाने देंगे"

चानौत आंदोलन को अभय चौटाला का समर्थन मिला. उन्होंने SYL का पूरा पानी मिलने तक हरियाणा का पानी आगे नहीं जाने देने की बात कही

Hansi Chanot Water Protest
हांसी चानौत जल विवाद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 6, 2026 at 11:10 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हांसी: जिले के गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने को उस समय बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला, जब इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला अपने विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने आंदोलनरत ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि इनेलो पहले दिन से इस संघर्ष के साथ खड़ी है और आगे भी पूरी मजबूती से साथ निभाएगी.

संघर्ष से ही मिलेगा समाधान: धरने को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि, "जब तक ग्रामीण एकजुट होकर मजबूती से संघर्ष नहीं करेंगे, तब तक सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेगी. इनेलो पहले दिन से इस आंदोलन के साथ खड़ी है और आगे भी हर कदम पर साथ रहेगी." उन्होंने ग्रामीणों से आंदोलन को शांतिपूर्ण लेकिन मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया.

आंदोलन को अभय चौटाला का समर्थन (ETV Bharat)

पाइपलाइन और सरकार पर आरोप: अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि हांसी जाने वाली पाइपलाइन में टी लगाकर उसे उखाड़ा गया. उन्होंने कहा कि, "विनोद भयाना पार्टी नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास गए और इस फैसले को वापस करवाया. वहां से टी हटाने और प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए गए. भिवानी की शहरी पाइपलाइन में भी इसी प्रकार टी लगाई गई थी."

भाजपा विधायक पर तीखा हमला: इनेलो सुप्रीमो ने भाजपा विधायक विनोद भयाना पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कई राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि, "उनकी जगह जनता के बीच नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिए. सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता दिखाने के बजाय आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है."

SYL के पानी पर दो टूक: अभय चौटाला ने कहा कि, "हरियाणा को अभी तक SYL के हिस्से का पूरा पानी नहीं मिला है, जबकि हरियाणा का पानी राजस्थान भेजने की कोशिश की जा रही है. जब तक हरियाणा को SYL का पूरा पानी नहीं मिलता, तब तक हरियाणा का पानी आगे नहीं जाने दिया जाएगा. इसके लिए चाहे कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, इनेलो पीछे नहीं हटेगी. इस मुद्दे पर पार्टी की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी."

ये भी पढ़ें:हांसी चानौत पानी विवादः डेढ़ किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर दिया बड़ा संदेश, ग्रामीणों ने की अनोखी पहल