"बीजेपी वाले 100 प्याज भी खाएंगे, 100 जूत भी खाएंगे और सारे काम भी करेंगे", रोहतक में बोले अभय चौटाला
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा है कि बीजेपी वाले 100 प्याज भी खाएंगे, 100 जूत भी खाएंगे और सारे काम करेंगे.

Published : February 14, 2026 at 11:04 PM IST
रोहतक : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा है कि बुजुर्गों के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे. बुजुर्गों के साथ इनेलो का कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा है. विधानसभा सत्र में इनेलो की ओर से प्रदेश सरकार से सवाल पूछा जाएगा कि किस आधार पर एक लाख 5 हजार बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई थी.
"100 जूत भी खाएंगे": अभय चौटाला शनिवार को रोहतक पहुंचे थे. उन्होंने यहां अपने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि "प्रदेश सरकार ने एक लाख से अधिक बुजुर्गों की पेंशन ये कहकर काट दी कि उन्हें गलत पेंशन बनने की शिकायत मिली है, जबकि एक साल से पेंशन पोर्टल ही काम नहीं कर रहा है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि बीजेपी वाले 100 प्याज भी खाएंगे, 100 जूत भी खाएंगे और सारे काम भी करेंगे."
"मुख्यमंत्री माफी मांगें": उन्होंने आगे कहा कि "पेंशन काटने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सार्वजनिक रूप से बुजुर्गों से माफी मांगनी चाहिए. साथ ही बीजेपी के जो मंत्री भड़कते हैं, अपनी औकात से बाहर होकर बोलते है, उन पर लगाम कसने का काम भी करें. उन्हें समझना चाहिए कि किसके बारे में क्या बोल रहे हैं. इनेलो नेता ने कहा कि बीजेपी के जो मंत्री बड़बोले बोल कहते हैं, उनके बारे में पहले ही कहा था कि ये नाक रगड़ेंगे. इन बेचारों को आदत है, क्योंकि इनको अपनी औकात का पता नहीं है. बुजुर्गों की सम्मान पेंशन चौधरी देवीलाल ने शुरू की थी. अगर कोई उनकी तरफ ऊंगली उठाएगा तो इनेलो का कार्यकर्ता ऊंगली काटने का काम करेगा."
"व्यापारियों के साथ नेताओं को धमकी": वहीं, कार्यक्रम के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार में व्यापारियों के साथ अब नेताओं को भी धमकी मिल रही है. व्यापारियों को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे है, क्योंकि बदमाशों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है. सरकार के संरक्षण के बिना अपराध नहीं पनप सकता. उन्होंने दोहराया कि हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार बनवाई है. लेकिन अब जनता समझ चुकी है और बीजेपी और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी. जनता ने तो बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाने में कसर नहीं छोड़ी, लेकिन कांग्रेस ने सरकार बनवा दी. आने वाले समय में इनेलो की सरकार बनेगी और हर वर्ग खुशहाल होगा.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा को मोदी सरकार का बिग गिफ्ट, दिल्ली-अंबाला के बीच 194 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बनेगी, 5,983 करोड़ रुपए खर्च होंगे
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ को मिली 25 नई इलेक्ट्रिक बसें, PM मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई, महिलाओं की सुरक्षा का ख़ास ख्याल
ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीत लीजिए दिल

