"आप" की "प्रेमलता" कांग्रेस में शामिल, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले सियासी खेला
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा सियासी बदलाव हुआ है और आप पार्षद प्रेमलता कांग्रेस में शामिल हो गई है.

Published : February 23, 2026 at 8:10 PM IST
|Updated : February 23, 2026 at 8:21 PM IST
चंडीगढ़ : शहर में साल 2026 के अंत में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियां अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गई हैं. इसी बीच सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने कांग्रेस जॉइन कर ली. आने वाले महीनों में और भी सियासी फेरबदल देखने को मिल सकते हैं. फिलहाल, इस घटनाक्रम ने चंडीगढ़ की राजनीति को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.
प्रेमलता कांग्रेस में शामिल : सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन ने प्रेमलता को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस दौरान कांग्रेस के नेता एचएस लक्की भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और आने वाले चुनावों में मजबूती से काम करने की बात कही.
रितु छाबड़ा ने भी कांग्रेस का दामन थामा : प्रेमलता के साथ-साथ आप के प्रभारी रहे प्रदीप छाबड़ा की पत्नी रितु छाबड़ा ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया. इसके अलावा हरजिंदर सिंह बावा, कुलदीप सिंह कुक्की और येंकी कालिया ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली. इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से शहर की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है.
प्रेमलता के आने पर खुशी : एचएस लक्की ने बताया कि पिछले लंबे समय से शहर में होने वाली राजनीति हलचल में आम आदमी पार्टी की जो स्थिति देखने को मिली है, वो चिंताजनक है. समय-समय पर पार्टी को कई ऐसे मौक़े मिले जहां वे शहर के लिए आवाज़ उठा सकते थे. वहीं कांग्रेस का हमेशा से मक़सद रहा है शहर के मुद्दों को नगर निगम में उठाना और शहर की भलाई के लिए काम करना. हमें ख़ुशी है कि आज प्रेम लता ने हमें जॉइन किया है.
आप के बदलते रुख से छोड़ी पार्टी : प्रेम लता ने बताया कि मैंने हमेशा शहरवासियों के लिए काम किया है. हर एक ज़रूरत को पूरा करने के लिए आवाज़ उठाई है. लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी के बदलते रुख़ को लेकर मैं चिंता में हूं, इसलिए मैंने अपने आप ये फ़ैसला लिया है कि मैं कांग्रेस के साथ मिलकर काम करना चाहती हूं.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : IDFC FIRST बैंक में घोटाले को लेकर हरियाणा विधानसभा में जोरदार हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाज़ी
ये भी पढ़ें : छत्रपति शिवाजी महाराज और रानी पद्मावती की फोटो वॉशरूम पर लगाने से बवाल, अब सामने आया सच!
ये भी पढ़ें : पानीपत रिफाइनरी में मजदूरों ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव, 10 गाड़ियों को तोड़ डाला

