ETV Bharat / state

जयपुर में रफ्तार का कहर : बेकाबू कार ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

राजधानी में खरबास चौराहे की घटना, पुलिस पहुंची मौके पर. घायलों को पहुंचाया अस्पताल. जानिए पूरा मामला...

patrkar colony Police Station, Jaipur
पत्रकार कॉलोनी थाना, जयपुर (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 20, 2026 at 7:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार लोगों पर कहर बनकर टूटी. एक बेकाबू कार ने शुक्रवार को तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. यह घटना मानसरोवर में पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास चौराहे की है. फिलहाल, पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है. हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं.

मोर्चरी में रखवाया शव: पत्रकार कॉलोनी थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी में यह हादसा हुआ, जहां एक बेकाबू कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. कार की टक्कर से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि दो घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया. उनका कहना है कि कार चालक की तलाश है. बाइक सवार तीन युवक खरबास सर्किल से मानसरोवर की तरफ जा रहे थे.

पढ़ें: उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने ठेले को रौंदा, नाश्ता कर रहे दो लोगों की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर से तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए. हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका उपचार जारी है. खरबास चौराहे पर पिछले महीने एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे फूड स्टॉल्स को टक्कर मार दी थी. बेकाबू कार ने 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया था.

पढ़ें: जयपुर में बेकाबू ऑडी कार ने 15 से ज्यादा लोगों को रौंदा, एक शख्स की मौत, हादसे का CCTV आया सामने