अलवर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीहर पक्ष का मारपीट एवं करंट लगाने का आरोप
ससुराल पक्ष पर विवाहिता से मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती.

Published : February 20, 2026 at 1:23 PM IST
अलवर: जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत से सनसनी फैल गई. पीहर पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला से मारपीट करते एवं करंट लगाकर प्रताड़ित करते. एक दिन पहले भी महिला को करंट लगाकर प्रताड़ित किया था. इससे वह गंभीर घायल हो गई.इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से महिला को जयपुर रेफर किया गया. जयपुर ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया. पीहर पक्ष के लोग अन्य की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे. घटना की सूचना नौगांवा पुलिस को दी गई.
नौगांवा थाना प्रभारी हितेश शर्मा ने बताया कि फोन पर क्षेत्र के गांव की महिला की मौत की सूचना मिली. पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजा. मेडिकल बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगेगा. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी. मृतका के चाचा पप्पू सिंह ने बताया कि मृतका ऊषा बाई (32) की शादी 2009 में हुई थी. शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करते थे. महिला से मारपीट की जाती और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी. पप्पू सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को अन्य व्यक्ति के जरिए घटना की सूचना लगी. वे अन्य परिजनों के मौके पर पहुंचे।
पढ़ें:अलवर में 6 माह की गर्भवती की संदिग्ध मौत! परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका के चाचा पप्पू सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने एक दिन पहले महिला को प्रताड़ित कर करंट लगाया. इससे वह गंभीर घायल हो गई. ससुराल पक्ष बिना किसी को सूचना दिए ऊषा को निजी अस्पताल में ले गए. कुछ समय बाद उन लोगों ने महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सको ने जांच कर महिला को जयपुर रेफर कर दिया. जयपुर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया. ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां शव मोर्चरी में रखवाया. उन्होंने कहा कि पीहर पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.
पढ़ें:धौलपुर में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

